फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hatti community will be organised mahakhumli in sangdah on sunday 17 april

जनजातीय दर्जे को लेकर संगड़ाह में हाटियों की महाखुमली आज

Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
hatti community will be organised  mahakhumli  in sangdah on sunday 17 april
संगड़ाह (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर हाटी समिति 17 अप्रैल को संगड़ाह के जावगाधार में महाखुमली का आयोजन करेगी। इसके लिए शनिवार को सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। दिनभर हाटी समिति के केंद्रीय समिति के पदाधिकारी आयोजन स्थल पर संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।
विज्ञापन

यहां पर आयोजित होने वाली महाखुमली में लगभग 144 पंचायतों के 10 हजार से अधिक लोगों के आने का अनुमान है। इससे पूर्व गिरिपार के अंतर्गत आने वाले रोनहाट, पझौता व शिलाई में महाखुमली का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें गिरिपार क्षेत्र के हाटी कबीले के लोग शक्ति प्रदर्शन चुके हैं।
विज्ञापन

इस महाखुमली को लेकर क्यास लगाए जा रहे हैं कि यह सम्मेलन निर्णायक होगा। इस महासम्मेलन को लेकर संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़, शिलाई, रोनहाट, बोगधार आदि स्थानों पर बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जहां से हजारों लोग इस महासम्मेलन में भाग लेने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वीरवार को केंद्रीय हाटी समिति अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल संगड़ाह में आयोजित आंबेडकर जयंती समारोह के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप को भी इस सम्मेलन के लिए औपचारिक निमंत्रण दे चुके हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 1967 में तत्कालीन उत्तरप्रदेश के जौंसार बाबर इलाके को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिला लेकिन गिरिपार का यह क्षेत्र इस दर्जे से महरूम रह गया। इसको लेकर तब से अब तक सिरमौर जिला की करीब तीन लाख की आबादी वाले गिरिपार क्षेत्र के लोग लगातार अनुसूचित जनजाति की मांग कर रहे हैं। पड़ोसी राज्य के लोगों को जनजातीय दर्जा मिलने के बाद विधानसभा व लोकसभा चुनाव में यह मांग मुख्य मुद्दा रही है।

हाटी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अमीचंद कमल ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर केंद्र सरकार के समक्ष रखी गई हैं। यहां पर आयोजित महासम्मेलन के बाद शीर्ष नेतृत्व दिल्ली का रुख कर सकता है, जहां पर गृहमंत्री अमित शाह से इस संदर्भ में बात की जा सकती है। उन्होंने कहाकि समिति को प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हाटी समिति की इस मांग के समर्थन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed