फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Harul, Rasa and Mala dance enthralled the audience at Titiyana.

Sirmour News: टिटियाना में हारुल, रासा और माला नृत्य से बांधा समां

Sat, 22 Nov 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Harul, Rasa and Mala dance enthralled the audience at Titiyana.
टिटियाना में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्याति​थि को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : जागरूक
बूढ़ी दिवाली पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

अतिथियों ने संस्कृति संरक्षण का आह्वान किया
युवाओं को नशे से दूर रहने और गरीब छात्रों की मदद का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/शिलाई। गिरिपार क्षेत्र में प्राचीन और पारंपरिक धार्मिक त्योहार बूढ़ी दिवाली की धूम है। पिछले तीन दिनों से लोग सामूहिक नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में व्यस्त हैं। गिरिपार के टिटियाना गांव में दिनभर ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में हारुल, बूढ़ा नृत्य, रासा नृत्य, माला नृत्य, सुर्खी रासा नाच और गायन से लोगों ने समां बांधा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कबड्डी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के महासचिव कुलदीप राणा मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा राज्य शिक्षक सम्मान प्राप्त अध्यापक मायाराम शर्मा, अखिल भारतीय शिक्षण संघ के प्रांत उपाध्यक्ष विजय कंवर और शिलाई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र राणा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोक गायक कपिल शर्मा, सनी दयाल और भारती शर्मा ने पहाड़ी गीतों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सैकड़ों लोगों ने गीत-संगीत का भरपूर आनंद लिया। मुख्य अतिथि ने लोगों से अपनी पारंपरिक पहाड़ी लोक संस्कृति को संरक्षित रखने की अपील की।
विज्ञापन

अध्यापक मायाराम शर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया तथा प्रज्ञा सेवा समिति की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। नवयुवक मंडल टिटियाना के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने ग्रामवासियों का आभार जताते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed