फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   happyness not purchage - bk shivani

खुशी खरीदने से नहीं, सकारात्मक बदलाव से मिलेगी : बीके शिवानी

Sun, 05 May 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
happyness not purchage - bk shivani
नाहन में हैप्पीनेस अनलिमिटेड विषय पर व्याख्यान देती ब्रह्माकुमारी की अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शक ब
सचित्र--
विज्ञापन

खुशी खरीदने से नहीं, सकारात्मक बदलाव से मिलेगी : बीके शिवानी
ब्रह्माकुमारी की अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शक ने बरसाई खुशियों की बरसात
शहर के चंबा मैदान में ‘हैप्पीनेस अनलिमिटेड’ विषय पर दिया व्याख्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। खुशी खरीदने से नहीं मिलती, खुशी हमारे मन की स्थिति के नियंत्रण से निशुल्क मिल सकती है। यह कहना है ब्रह्माकुमारी बहन शिवानी का। अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शक व सलाहकार बीके शिवानी रविवार को नाहन के चंबा मैदान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अमरपुर केंद्र नाहन की ओर से हैप्पीनेस अनलिमिटेड (असीमित खुशी) विषय पर हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि हम अपनी जीवनशैली को बदलें। निश्चित तौर पर सकारात्मक बदलाव होंगे। खुशी खरीदने से नहीं मिलती। खुशी हमारे मन की स्थिति के नियंत्रण से निशुल्क मिल सकती है। हम अधिकतर दूसरों के व्यवहार के कारण खुद को दुखी करते हैं।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी बहन शिवानी ने कहा कि अपने मन का नियंत्रण अपने पास रखें। व्यक्ति को स्वयं के अतिरिक्त कोई और दुखी नहीं कर सकता। अपने मन की स्थितियों के लिए व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार है। नकारात्मक शक्तियों को सकारात्मक शक्तियों से दूर भगाओ। प्रकृति का सम्मान करें। भारत निश्चित तौर पर फिर से विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि जरा सोच कर देखें कि खुद को बदलना आसान है या दूसरों को बदलना। अगर खुद को बदल लेंगे तो दूसरे खुद बदल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घर के वातावरण को सतयुगी बनाएं। दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें। योग, ध्यान और रात्रि को सोने से पहले दिन का अंत भी आध्यात्मिक तरीके से करें। साधनों का मालिक बनना है न कि गुलाम। हमारा व्यवहार संयम, नियम और मर्यादा पूर्वक होना चाहिए।
बीके शिवानी ने लोगों को मन को स्वस्थ रखने के लिए भी प्रेरित किया। इसके लिए कई उदाहरण भी दिए। उन्होंने मन में कैसे विचार लाने हैं, दूसरों के प्रति कैसी सोच रखनी है, खुद से और औरों से कैसा व्यवहार करना चाहिए इसपर भी खुलकर बात रखी।

इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, एसडीएम नाहन सलीम आजम, बीके मंजू दीदी, बीके मीना दीदी, दयानंद भारती, साईं सेवा समिति के जिला प्रधान प्रो. अमर सिंह चौहान समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
----संवाद

नाहन में हैप्पीनेस अनलिमिटेड विषय पर व्याख्यान देती ब्रह्माकुमारी की अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शक ब

नाहन में हैप्पीनेस अनलिमिटेड विषय पर व्याख्यान देती ब्रह्माकुमारी की अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शक ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed