फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   guru gobind singh college ponta sahib celebrated annual function

Sirmour News: साझे जाणी आंगणों दी चड़कुली राखी लाई...पर जमकर झूमें विद्यार्थी

Fri, 03 Mar 2023 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
guru gobind singh college ponta sahib celebrated annual function
पांवटा साहिब कालेज के वार्षिक समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य। संवाद
साझे जाणी आंगणों दी चड़कुली राखी लाई...पर जमकर झूमें विद्यार्थी
विज्ञापन

नाटी, गिद्दा और फैशन शो के दौरान कैटवॉक से किया खूब प्रभावित
मुख्यातिथि किरनेश जंग ने कॉलेज विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि पूर्व विधायक पांवटा साहिब चौधरी किरनेश जंग ने मेधावी-खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों ने फैशन शो समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दमदार प्रस्तुतियां दीं। सबसे पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
मुख्यातिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि कॉलेज जीवन में विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास होता है। छात्रहित के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के समक्ष मांगों व समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को 21,000 की राशि प्रदान की।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने हिमाचली लोकनृत्य में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने साझे जानी आंगनों दी चड़कुली राखी लाई रे..., जोमाना क्या क्या रंग दिखाए, जलेबी खानी नाथू भाई री पर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वॉलीवुड फ्यूजन में छात्राओं ने आजा नच ले मेरे यार तू.... तुझ को हुई न खबर नैनो वालो ने और शिवांशी की टीम ने गरबा, इश्क है एक तूंफा , टीवी पे ब्रेकिंग न्यूज हाय मेरा घाघरा पर दी दमदार नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ. जयचंद शर्मा और पूजा भाटी ने किया। इस अवसर पर एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा, एसएचओ अशोक चौहान के अलावा काॅलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
......
इन्हें मेधावियों काे मिला सम्मान
इस मौके पर वर्ष 2019 से 2022 तक के मेधावियों के साथ-साथ खिलाड़ियों और विभिन्न वर्गों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इसमें राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी महिमा पुंडीर, मोक्षिका पुंडीर, ललिता, पारस, अंशिका, विनीत गोयल, जुनेद शाह, शिवम तोमर, प्रिया ठाकुर, आकृति, अनुकृति शर्मा, शुभम चौहान, अंतरिक्ष पुनिया, पूजा देवी, वैशाली, मुस्कान त्यागी, मोबिनुल हक, सोनिका वर्मा, चारू, सतबीर, इंद्रजीत कौर व इशू शर्मा को पुरस्कृत किया गया।

वहीं, नीतू, काजल, शिवाली, भव्या, मनीषा, विरांजना, अनुभव कश्यप, मुकुल, अर्पिता मदान, शबीहा मालिक, सुरेंद्र कौर, महक, शिवांगी, अक्षिमा जोशी, योगेश दिव्या, रितु शर्मा, सुजल कुमारी, विवेक दुबे, प्रियंका, यतिन आनंद, विधि कांबोज, रितिका, रोबिनप्रीत कौर्ज सुभाना, हुमेरा अंसारी, रेशमा शर्मा, प्रवीना कुमारी, कल्पना, शिवानी, पिंकी, नेहा, जसविंदर कौर, फरहीन आदि भी सम्मानित हुए।
.......तोमर

पांवटा साहिब कालेज के वार्षिक समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य। संवाद

पांवटा साहिब कालेज के वार्षिक समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed