फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Gulal was thrown in abundance on Holi in the district

Sirmour News: जिले में होली पर खूब उड़ा गुलाल

Thu, 05 Mar 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gulal was thrown in abundance on Holi in the district
डीजे पर थिरके लोग, नाटियों का चला दौर
विज्ञापन


विधायक, सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू/संगड़ाह (सिरमौर)। जिले में होली धूमधाम से मनाई गई। बुधवार को दिनभर जिले में होली की धूम रही। जगह-जगह लोगों की टोलियां निकलीं और जमकर गुलाल उड़ाया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाने के बाद गले मिलकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर कई जगह डीजे का भी प्रबंध किया गया।
दिनभर लोग डीजे की धुन पर थिरकते रहे। वहीं रासा और नाटियों का दौर भी चलता रहा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ होली खेली गई। नाहन के बड़ा चौक, दिल्ली गेट, रानीताल, कच्चा टैंक और पक्का टैंक में युवाओं ने टोलियां बनाकर एक-दूसरे के साथ होली खेली। इस दौरान डीजे पर नाटी, भंगड़ा, गिद्दा और हरियाणवी गीतों पर लोग खूब झूमते नजर आए।
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि त्योहार भाईचारे के प्रतीक होते हैं। रंगों का यह उत्सव हमें एकता के सूत्र में बांधता है। रानी झांसी पार्क में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजगढ़, सराहां, रेणुका, ददाहू, संगड़ाह, शिलाई, सतौन, टिंबी और कालाअंब सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व मनाया। रंगोत्सव के अवसर पर कई स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने इष्ट देवता का आशीर्वाद लेने के बाद सबसे पहले बुजुर्गों को रंग लगाया। इसके बाद गांवों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर होली की टोलियां निकलीं। होली के गीत गाते हुए जब ये टोलियां गांवों और गलियों से गुजरीं, तो हर जगह उत्सव का रंग जम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed