फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Growing trend of gardeners in strawberry cultivation

स्ट्राबेरी खेती में बढ़ा बागवानों का रुझान, ढाई करोड़ आमदनी का अनुमान

Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Growing trend of gardeners in strawberry cultivation
पैकिंग के बाद बाजार में पहुंची स्ट्राबेरी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। पिछले साल के मुकाबले इस मर्तबा बागवानों का रुझान स्ट्राबेरी की ओर बढ़ा है। इस साल 300 के करीब किसान और बागवान इससे जुड़े हैं। यह आंकड़ा गत वर्ष का मुकाबले काफी अधिक है।
विज्ञापन

इस समय में जिले में 30-32 हेक्टेयर जमीन में स्ट्राबेरी की खेती की गई है। बाजार में स्ट्राबेरी के दाम 50 से 70 रुपये प्रति पैकेट मिल रहे हैं। इस बार बागवानी विभाग ने ढाई करोड़ रुपये के करीब स्ट्राबेरी उत्पादकों की आमदनी का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के मैदानी इलाके खासकर पांवटा साहिब क्षेत्र स्ट्रॉबेरी के उत्पादन के लिए अच्छा माना जाता है। नाहन के कुछ हिस्सों में भी इसकी खेती की जाती है। यहां की स्ट्रॉबेरी हिमाचल समेत पड़ोसी राज्यों में भी सप्लाई की जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार पिछले साल करीब 150 बागवानों ने ही स्ट्रॉबेरी की खेती की थी। इससे बागवानों को डेढ़ करोड़ की आमदनी हुई थी। इस बार इसकी खेती की तरफ रुझान बढ़ा है। इस साल शुरूआती दौर में बारिश अधिक होने से कुछ बागवानों को नुकसान भी उठाना पड़ा। जिला में स्ट्रॉबेरी की महत्वपूर्ण किस्म केमोरोजा, विंटरडोन आदि उगाई जाती हैं। इनका उत्पादन काफी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि जिला के राजगढ़ क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की पौध तैयार की जाती है और मैदानी इलाके में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन होता है। उन्होंने बताया कि स्ट्रॉबेरी की खेती जल्द नष्ट होने वाली होती है। लिहाजा बागवान इसका उत्पादन या तो मार्किट के हिसाब से करते हैं या फिर उद्यान केंद्रों के आसपास इसकी खेती की जाती है। इस बार पांवटा साहिब व नाहन के मैदानी क्षेत्र में 30 हेक्टेयर भूमि में करीब 250 से 300 किसान-बागवानों ने स्ट्रॉबेरी की खेती की है। किसान-बागवानों को साढ़े 62 हजार रुपये की सब्सिडी साढ़े 12 बीघा खेती के लिए सरकार दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed