फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   gramin dak sevak demanded for regularity

ग्रामीण डाक सेवकों ने सरकार से लगाई नियमित करने की गुहार

Mon, 30 May 2016 10:37 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 30 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
gramin dak sevak demanded for regularity
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ (एनएफपीई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें नियमित करने की गुहार लगाई है। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में संघ प्रधान अनवर अली ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक पिछले 30-40 वर्षों से बंधुआ मजदूरों सा जीवन व्यतीत कर रहे हैं जिन्हें नियमित करने की कोई भी पॉलिसी नहीं है। पेंशन लाभ से भी वंचित रखा गया है। सेवानिवृत्ति उपरांत मात्र 1 लाख रुपये देकर अपना पल्ला झाड़ दिया जाता है जिस कारण ग्रामीण डाक सेवकों का कोई भविष्य नहीं है।


बताया कि उच्चतम न्यायालय ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की बात कही है लेकिन न्यायालय ने साथ ही कैट में जाने के आदेश दिए हैं। बावजूद इसके नियमित नहीं किया जा रहा है। कहा कि देश के 80 प्रतिशत गांवों तथा 20 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में डाक सेवक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यदि केंद्र सरकार ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित करते हैं तो देश के 2 लाख 70 हजार परिवारों को इसका लाभ होगा। कहा कि प्रधानमंत्री शीघ्र डाक सेवकों के पक्ष में निर्णय लेकर नियमित करें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed