{"_id":"57488cb94f1c1ba525690c16","slug":"gram-sevak-and-computer-oprator-strike-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम रोजगार सेवकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम रोजगार सेवकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 27 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अनुबंध पर नियुक्त ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटरों, स्वच्छ भारत अभियान व ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही जिससे पंचायतों में कामकाज प्रभावित रहा। गौरतलब है कि मांगें नहीं मानने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक सतपाल सिंह चौहान, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, रघुवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र, नागेंद्र, मनीष, राकेश, विजय, अतरो देवी, मीनू, गुरमीत, अशोक कुमार, सतीश व कंप्यूटर ऑपरेटर पांवटा ब्लॉक क्षेत्र कुलदीप कुमार ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। वह करीब 9 -9 वर्षों से ग्रामीण विकास विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। लगातार प्रदेश सरकार से नियमित करने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन
हर बार कर्मचारियों की जायज मांगों को दरकिनार कर दिया जाता है। इसलिए मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। मांगों में सम्मानजनक मानदेय व नियमित करने को पॉलिसी बनाने की मांग प्रमुख है।
विज्ञापन