फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   govt. and private buses issues for timming

Sirmour News: नाहन बस अड्डे पर समयसारिणी को लेकर सरकारी और निजी बस ऑपरेटरों में टकराव

Fri, 16 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
govt. and private buses issues for timming
नाहन बस अड्डे पर बस ऑपरेटरों के विवाद के बीच रास्ता बंद होने से परेशान दूसरी बसों के ऑपरेटर। सं
सचित्र--
विज्ञापन


40 मिनट तक बस अड्डे पर जमकर हुई नोकझोंक, सवारियां होती रही परेशान

पुलिस ने आकर रास्ता खुलवाया, निजी बस को 5 मिनट पहले समय देने पर रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन बस अड्डे पर बसों की समयसारिणी को लेकर सरकारी और निजी बस ऑपरेटरों के बीच शुक्रवार को जमकर घमासान हुआ। नाहन-त्रिलोकपुर रूट पर रणबीर ट्रेवल्स को एचआरटीसी बस से पांच मिनट पहले का समय देने पर जमकर बवाल मचा। गुस्साए चालकों ने पहले बसें बीच में खड़ी कर बस अड्डे से निकलने का रास्ता बंद कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो बस अड्डे के गेट को ही बंद कर दिया। ऐसे में न तो बसें अड्डे से बाहर जा सकीं और न ही बाहर से अंदर आ सकीं।

दोनों ओर के बस ऑपरेटरों के बीच 40 मिनट तक जमकर नोकझोंक होती रही। इस विवाद के चलते दूसरी बसों की समयसारिणी भी गड़बड़ा गई, जिससे बसों में बैठी सवारियां परेशान होती नजर आईं। बस अड्डे पर घमासान मचा देख पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रास्ता खुलवाया। इसके बाद ही बसों की आवाजाही हो पाई।
विज्ञापन


----बाक्स

निजी बस को 11:52 का समय देने पर हुआ विवाद

नाहन बस अड्डे से सरकारी बस, त्रिलोकपुर के लिए सुबह 11:57 मिनट पर रवाना होती है। इसी बीच परिवहन विभाग से निजी बस रणबीर ट्रेवल्स को त्रिलोकपुर के लिए सुबह 11:52 का समय दे दिया गया, जो विवाद का कारण बना। एचआरटीसी कर्मियों का आरोप है कि महज 5 मिनट पहले का समय देने से एचआरटीसी बस खाली ही गंतव्य को जाएगी और खाली ही लौटेगी। इससे उनको नुकसान होगा। ऐसे में शुक्रवार को निजी बस त्रिलोकपुर के लिए रवाना होने लगी, एचआरटीसी कर्मियों ने रोष जाहिर किया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों बस चालकों ने बसें बीच में खड़ी कर दूसरी बसों का रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----बाक्स

सरकारी बस को इससे बेहतर है बंद ही कर दो

एचआरटीसी नाहन डिपो के अड्डा प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि निगम बस का त्रिलोकपुर के लिए सुबह 11:57 बजे का समय तय है। निजी बस ऑपरेटर रणबीर ट्रेवल्स को 11:52 का समय दे दिया गया। इसकी सूचना भी उनको नहीं दी गई है। पांच मिनट के अंतर से सरकारी बस को नुकसान होगा। यदि ऐसा ही करना है तो सरकारी बस को बंद ही कर देना चाहिए।

----बाक्स

एचआरटीसी कर्मियों ने रास्ता रोककर किया परेशान

निजी बस के मालिक यश ठाकुर ने कहा कि परिवहन विभाग ने उनकी बस को त्रिलोकपुर के लिए सुबह 11:52 का समय दिया गया है। अपने समय पर बस चलाने लगे तो एचआरटीसी कर्मियों ने उनकी बस के आगे जानबूझकर बस लगा दी। इससे विवाद हुआ। एचआरटीसी कर्मी पहले भी विवाद कर चुके हैं।

----बाक्स

19 जनवरी को बुलाई गई है संयुक्त बैठक

आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि इस विवाद को लेकर एक बैठक हुई। इसमें परिवहन निगम के आरएम, बस अड्डा प्रभारी, सरकारी व निजी बसों के चालक-परिचालक और निजी बस के मालिक शामिल रहे। इसमें 19 जनवरी को निजी व सरकारी बस ऑपरेटरों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है ताकि टाइमिंग विवाद सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि तब तक रणबीर ट्रैवल्स का रूट स्थगित किया गया है।


----संवाद

नाहन बस अड्डे पर बस ऑपरेटरों के विवाद के बीच रास्ता बंद होने से परेशान दूसरी बसों के ऑपरेटर। सं

नाहन बस अड्डे पर बस ऑपरेटरों के विवाद के बीच रास्ता बंद होने से परेशान दूसरी बसों के ऑपरेटर। सं

नाहन बस अड्डे पर बस ऑपरेटरों के विवाद के बीच रास्ता बंद होने से परेशान दूसरी बसों के ऑपरेटर। सं

नाहन बस अड्डे पर बस ऑपरेटरों के विवाद के बीच रास्ता बंद होने से परेशान दूसरी बसों के ऑपरेटर। सं

नाहन बस अड्डे पर बस ऑपरेटरों के विवाद के बीच रास्ता बंद होने से परेशान दूसरी बसों के ऑपरेटर। सं

नाहन बस अड्डे पर बस ऑपरेटरों के विवाद के बीच रास्ता बंद होने से परेशान दूसरी बसों के ऑपरेटर। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed