फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Government should make EGS instructors Vidya worshipers

ईजीएस अनुदेशकों को विद्या उपासक बनाए सरकार

Thu, 02 Sep 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Government should make EGS instructors Vidya worshipers
शिलाई (सिरमौर)। एलीमेंटरी गारंटी स्कीम (ईजीएस) अनुदेशक अध्यापक संघ ने उन्हें छह माह के प्रशिक्षण के बाद विद्या उपासक नियुक्त करने का आह्वान किया है। इस संबंध में एक बैठक शिलाई में जिलाध्यक्ष बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में बैठक में इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का भी निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि 2003 से 2005 तक सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में ईजीएस केंद्र खोलकर अनुदेशकों की नियुक्ति की थी। बजट न मिलने के कारण सरकार ने वर्ष 2008 में इन केंद्रों को बंद कर दिया। जबकि अन्य राज्यों में यह केंद्र चलते रहे। इसके बाद भाजपा सरकार ने चार वर्षों का कार्यकाल पूर्ण कर चुके अनुदेशकों को ग्रामीण विद्या उपासक में परिवर्तित कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश में 127 अनुदेशक विद्या उपासक बना दिए गए। जबकि शेष अन्य अनुदेशकों को इस हक से वंचित रहना पड़ा। सभी अनुदेशकों की नियुक्ति 2004-05 में एक साथ हुई थी। इनमें चंबा के 115, सिरमौर के 27, मंडी के 10, सोलन के 3, कांगड़ा के 13, कुल्लू के 6 और हमीरपुर के 6 अनुदेशक अभी भी बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि 175 ईजीएस अनुदेशकों को विद्या उपासक की नीति में लाकर उनकी नियुक्ति की जाए। इस अवसर पर जीवन सिंह, अमित ठाकुर, सोम प्रकाश, सीता राम, तारादेवी, सोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, दलीप सिंह, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed