{"_id":"60ef26f18ebc3ec75e618ea6","slug":"gorkha-sabha-meet-with-dc-sirmaur-nahan-news-sml37691411","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना-सिविल के बीच चल रहे विवाद को दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना-सिविल के बीच चल रहे विवाद को दूर करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। सिरमौर गोरखा सभा नाहन ने जिला प्रशासन से आर्मी क्षेत्र में सिविल और सेना के बीच चल रहे विवाद को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर सभा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नाहन में उपायुक्त से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल गोरखा सभा के प्रधान खेम बहादुर, महासचिव अजय जोशी, शेर बहादुर थापा, एसबी गुरंग, योगेंद्र सिंह गुरंग ने सबसे पहले उपायुक्त आरके गौतम को जिला का कार्यभार संभालने के लिए उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधान खेम बहादुर ने उनको एक ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के जरिए उपायुक्त को बताया कि नाहन में दशकों से सेना और सिविल के बीच विवाद चल रहा है जिसे आज तक हल नहीं किया जा सका है। हालांकि इस विवाद को हल करने के लिए विधायक डॉ. बिंदल की अगुवाई में पूरी कोशिश की जा रही है। काफी हद तक इस विवाद को खत्म करने का रास्ता भी साफ हो चुका है। बस, कुछ ही औपचारिकता शेष बची है। उन्होंने जिला प्रशासन से शेष बची औपचारिकता को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की ताकि इस समस्या के समाधान के बाद क्षेत्र के हजारों लोग चैन की सांस ले सकें।