नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम कमेटी के मुख्य आयोजक डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में स्वर्ण जयंती समारोह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महाविद्यालय में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि इन प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वार्षिक समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर डॉ. गिरीराज, डॉ. सन्नी कुमार, डॉ. सोमदत्त, डॉ. सुशील गौतम, डॉ. सुरेश कुमार, नीरजा तोमर, ताराचंद, नरेंद्र कुमार, अर्चना शर्मा, बबीता कुमारी आदि मौजूद रहे।