फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girl died in tractor accident in ponta sahib

ट्रैक्टर के नीचे आने से चार वर्षीय मासूम की मौत

Tue, 12 Oct 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
girl died in tractor accident in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे आने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। उत्तरप्रदेश के ग्राम गोठना निवासी पिंकी(22) हाल निवासी रामपुरघाट ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि उसका पति जोगिंद्र सिंह गिरि नदी से ट्रैक्टर भरने का काम करता था। रोजाना अपने पति के लिए खाना लेकर जाती है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी वह अपनी ननद की बेटी छाया (4) पुत्री कृष्ण लाल, निवासी गांव धामनी, तहसील शिकारपुर, जिला बुलंद शहर उत्तर प्रदेश के साथ अपने पति के लिए रोटी लेकर पैदल जा रही थी। रास्ते में एक ट्रैक्टर रामपुरघाट क्रैशर में गिरि की तरफ जा रहा था। इसे अलीगढ़ निवासी पवन चला रहा था। उसने दोनों को अपनी सीट के साथ मडगार्ड पर बिठा लिया। चालक बड़ी तेज रफ्तारी से पत्थरों के ऊपर से ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के टायर के नीचे एक बड़ा पत्थर आ गया। इससे महिला और छाया ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गई। इस दौरान दोनों को चोटें आईं।
विज्ञापन

इस पर दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। मासूम को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। मगर बच्ची ने पहले ही दम तोड़ दिया। डीएसपी बीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर चालक पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। नाहन मेडिकल कॉलेज में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed