फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girl died in bagad panchyat dadhahu sirmaur due to fall in dank

गीली मिट्टी से फिसलकर ढांक में गिरने से युवती की मौत

Mon, 23 May 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
girl died in bagad panchyat dadhahu sirmaur due to fall in dank
ददाहू (सिरमौर)। खराब मौसम और बारिश ने 19 साल की एक युवती की जान ले ली। हादसा सैनधार इलाके की दीद बगड़ पंचायत के मथाना (जांइचा मझाई) गांव में हुआ। यहां उषा देवी सोमवार दोपहर मवेशी चुगाकर जंगल से घर लौट रही थी। बारिश के चलते मिट्टी गीली होने के कारण उसका पांव फिसल गया और वह ढांक में जा गिरी।
विज्ञापन

ढांक में गिरते ही उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। उसकी आवाज सुन छोटी बहन ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने युवती को ढांक से निकालकर सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाना चाहा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक युवती डिग्री कॉलेज ददाहू की छात्रा थी। उसकी मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। रेणुका पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ददाहू करमचंद व कार्यालय कानूनगो कला पंवार ने अस्पताल पहुंच कर युवती के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ रेणुका देवी सिंह नेगी ने बताया कि ढांक से गिरकर एक युवती की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed