फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Giri Power House records power generation

Sirmour News: गिरि पावर हाउस में रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

Thu, 02 Apr 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Giri Power House records power generation
200 मिलियन यूनिट का था लक्ष्य, 211 मिलियन यूनिट हुआ उत्पादन
विज्ञापन

बीते वर्ष की अपेक्षा भी बढ़ा उत्पादन, विद्युत बोर्ड को हुआ लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। जिला की गिरि विद्युत परियोजना में इस वर्ष रिकॉर्ड बिजली उत्पादन हुआ है। कम बारिश के बावजूद विद्युत बोर्ड ने तय लक्ष्य को पार करते हुए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक उत्पादन किया। इससे बोर्ड को राहत के साथ आर्थिक लाभ भी मिला है।
बोर्ड के अनुसार गिरि विद्युत परियोजना की क्षमता 60 मेगावाट है। इसमें 30-30 मेगावाट की दो मशीनें हैं। इस वर्ष बोर्ड ने 200 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा था। इसे पार करते हुए 211 मिलियन यूनिट उत्पादन किया गया। वहीं, पिछले वर्ष यह आंकड़ा 154 मिलियन यूनिट रहा था। मासिक उत्पादन की बात करें तो नवंबर में 12 मिलियन यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 20 मिलियन यूनिट उत्पादन किया गया। दिसंबर में 10 मिलियन यूनिट लक्ष्य के विरुद्ध 23.7 मिलियन यूनिट उत्पादन दर्ज हुआ। जनवरी में 13 मिलियन यूनिट का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पूरा करते हुए 13 मिलियन यूनिट उत्पादन किया गया।
विज्ञापन

हालांकि फरवरी और मार्च में उत्पादन में कुछ गिरावट दर्ज की गई। इन महीनों में 12 मिलियन यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले लगभग 9 मिलियन यूनिट ही उत्पादन हो पाया। गिरि विद्युत परियोजना के स्थानिक अभियंता अशोक कुमार रूपटा ने बताया कि इस वर्ष निर्धारित लक्ष्य से 11 मिलियन यूनिट अधिक बिजली उत्पादन किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उत्पादन मात्र 154 मिलियन यूनिट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed