फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   gandhi jayanti will celebrated in kafota

कफोटा में गांधी जयंती पर मेला, बुलाए स्टार कलाकार

Mon, 12 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Mon, 12 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


शिलाई (सिरमौर)।कफोटा क्षेत्रीय विकास समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में कफोटा क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों व लोगों ने भाग लिया। इस दौरान 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कफोटा में मनाए जाने वाले मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गहनता से मंथन हुआ।

 बैठक में सीएम के शिलाई प्रवास के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए की गई घोषणाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्य रुप से कफोटा महाविद्यालय के भवन का कामकाज शुरू कराने, पीएचसी से अपग्रेड हुई सीएचसी में स्टाफ उपलब्ध करवाने व कफोटा में कोआपरेटिव बैंक की शाखा अतिशीघ्र खोलने के लिए समिति ने प्रस्ताव पारित किए। समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह ने बताया कि गांधी जयंती पर आयोजित मेले में स्टार कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश व बाहरी राज्यों से टीमें बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पाब बोकाला पंचायत के प्रधान खेवटाराम शर्मा, पूर्व प्रधान तोताराम, शावगा पंचायत के उपप्रधान रामलाल कपूर, व्यापार मंडल के प्रधान धनबीर पुंडीर, रघुवीर कपूर, मायाराम, अतर पुंडीर, मंशीराम, बलबीर सिंह, शांतिराम, नेतर पुंडीर, कंवर सिंह नंबरदार, बलबीर भंडारी, दीपचंद धीमान, साधुराम व दयाराम शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शिलाई में कल बिजली रहेगी बंद
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल व सतौन विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले दर्जनों गांवों में 14 सितंबर को बिजली बाधित रहेगी। शिलाई  विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि गोंदपुर में सबस्टेशन की मरम्मत व रखरखाव के चलते सतौन, कफोटा, कमरऊ, टिंबी व शिलाई इलाके की कई पंचायतों में सुबह 9 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed