{"_id":"58615fca4f1c1b2a41eebf05","slug":"full-occupancy-in-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न के लिए सज गए होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न के लिए सज गए होटल
ब्यूरो/अमर उजाला/नाहन
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shimla Ridge
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष को लेकर जिला सिरमौर के विभिन्न होटलों के साथ रिजॉर्ट भी तैयारियों में जुट गए हैं। नए साल के आगमन की पूर्व संध्या पर कई होटलों में विभिन्न तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभी से होटल नए साल के लिए बुक होने शुरू हो गए हैं। कई होटलों में तो ऑक्युपेंसी फुल हो गई है। 2017 के आगमन को लेकर होटल मालिकों ने इस बार कुछ विशेष तैयारियां कर रखी हैं। स्थानीय लोगों सहित सैलानियों को आकर्षित करने के लिए कई लुभावने पैकेज भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, इस बार नोटबंदी की मार से कुछ होटल व्यवसायियों का कारोबार काफी मंदा चल रहा है। बावजूद इसके नए साल में कुछ राहत मिलने की उम्मीदें हैं। सलानी रिजॉर्ट कालाअंब में 31 दिसंबर की रात बेस्ट कपल अवार्ड, बेस्ट डांसिंग, बेस्ट सिंगिंग अवार्ड के अलावा बोने फायरस लाइव डीजे जैसे कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, किड्स के लिए विशेष तरह के गिफ्ट रखे गए हैं। रिजॉर्ट के मालिक विनोज शर्मा ने बताया कि इस बार नए साल में कुछ खास तरह का आयोजन किया जाएगा। कबीरा होटल नाहन में विशेष तरह की रेस्टोरेंट सुविधा दी जाएगी। होटल मालिक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि हालांकि होटल व्यवसायी नोटबंदी की मार से काफी परेशान हैं। फिर भी नए साल में होटल में विशेष आयोजन किए जाएंगे। नए साल में पिछले काफी समय से मंदे चल रहे कारोबार को पंख मिलने की उम्मीदें हैं। इसके अलावा जमटा स्थित होटलों और ददाहू आदि होटलों में भी नए साल के लिए जश्न की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन