{"_id":"639b659097b3ce1a8d55695d","slug":"fsl-team-will-inspect-the-suspicious-death-of-a-young-man-nahan-news-sml430938631","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में युवक की संदिग्ध मौत मामले में एफएसएल टीम करेगी मौका मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में युवक की संदिग्ध मौत मामले में एफएसएल टीम करेगी मौका मुआयना
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में रोहित कुमार, पुत्र बलबीर सिंह (22), निवासी गांव कडोली, तहसील संगड़ाह की संदिग्ध मौत के मामले में एफएसएल की टीम मौका मुआयना करेगी। मामले की संजीदगी को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। रोहित की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा भी मानकर चल रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगा।
बता दें कि मृतक रोहित कुछ समय से अपनी 19 वर्षीय पत्नी के साथ नाहन के अस्पताल राउंड वाले इलाके में रह रहा था। करीब एक साल पहले ही रोहित का विवाह हुआ था। देर शाम मेडिकल कॉलेज नाहन से पुलिस को सूचना मिली थी कि अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया है।
सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह सहित पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मौके से पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि रोहित ने पानी गर्म करने वाली रॉड की तार का फंदा बनाकर आत्महत्या की है, लेकिन संदिग्ध मौत के चलते पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने पुष्टि करते हुए बताया कि शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन फाउल प्ले की आशंका को खारिज करने के मकसद से एफएसएल टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।