{"_id":"6ae1df7a8ed974a46e0aa467","slug":"free-mehandi-sivir-for-women-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192734-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: करवा चौथ पर नाहन में निशुल्क मेहंदी शिविर, 100 से अधिक महिलाओं ने सजाए हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: करवा चौथ पर नाहन में निशुल्क मेहंदी शिविर, 100 से अधिक महिलाओं ने सजाए हाथ-पैर
विज्ञापन
नाहन में निशुल्क मेहंदी शिविर के दौरान मौजूद महिलाएं। संवाद
संशोधित खबर-
महिला बीट--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। करवा चौथ के पर्व पर महिलाओं ने सोलह शृंगार की तैयारियों के बीच हाथों और पैरों पर मेहंदी रचाई। नाहन की महलात की घाटी में आयोजित निशुल्क मेहंदी-शृंगार शिविर में 100 से अधिक महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। टीसीआई वीजा कंपनी के सुबह 11 बजे शुरू हुए शिविर में देर शाम तक महिलाओं की आवाजाही बनी रही। इस दौरान महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाने के साथ जलपान की व्यवस्था भी की गई।
करवा चौथ पर मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। पर्व से पहले महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाने, सोलह शृंगार करने और पूजा की तैयारियों में जुट जाती हैं। इसी उत्साह के बीच नाहन में आयोजित शिविर में महिलाओं ने पारंपरिक मेहंदी डिजाइनों से अपने हाथ सजाए और पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने रिबन काटकर किया। यह निशुल्क मेहंदी-शृंगार कार्यक्रम टीसीआई वीजा कंपनी की ओर से आयोजित किया गया। टीसीआई कंपनी के निदेशक विकास रतन ने बताया कि महिलाओं के पर्व को देखते हुए उनके लिए ये निशुल्क शिविर लगाया गया था। इस दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए उनके खाने-पीने का भी इंतजाम निशुल्क किया गया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में टीसीआई वीजा कंपनी के निदेशक विकास रतन, कोषाध्यक्ष भावना रत्न, रोटरी नाहन सिरमौर हिल क्लब की अध्यक्ष प्रगति सबलोक, डॉ. सुरेश सबलोक, इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष अलका महिंद्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अनुराधा राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।-- --
विज्ञापन
महिला बीट
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। करवा चौथ के पर्व पर महिलाओं ने सोलह शृंगार की तैयारियों के बीच हाथों और पैरों पर मेहंदी रचाई। नाहन की महलात की घाटी में आयोजित निशुल्क मेहंदी-शृंगार शिविर में 100 से अधिक महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। टीसीआई वीजा कंपनी के सुबह 11 बजे शुरू हुए शिविर में देर शाम तक महिलाओं की आवाजाही बनी रही। इस दौरान महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाने के साथ जलपान की व्यवस्था भी की गई।
करवा चौथ पर मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। पर्व से पहले महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाने, सोलह शृंगार करने और पूजा की तैयारियों में जुट जाती हैं। इसी उत्साह के बीच नाहन में आयोजित शिविर में महिलाओं ने पारंपरिक मेहंदी डिजाइनों से अपने हाथ सजाए और पर्व की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने रिबन काटकर किया। यह निशुल्क मेहंदी-शृंगार कार्यक्रम टीसीआई वीजा कंपनी की ओर से आयोजित किया गया। टीसीआई कंपनी के निदेशक विकास रतन ने बताया कि महिलाओं के पर्व को देखते हुए उनके लिए ये निशुल्क शिविर लगाया गया था। इस दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए उनके खाने-पीने का भी इंतजाम निशुल्क किया गया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में टीसीआई वीजा कंपनी के निदेशक विकास रतन, कोषाध्यक्ष भावना रत्न, रोटरी नाहन सिरमौर हिल क्लब की अध्यक्ष प्रगति सबलोक, डॉ. सुरेश सबलोक, इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष अलका महिंद्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अनुराधा राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।