फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   four tourist injured in car accident haripudharr sirmaur

हरिपुरधार में खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चार घायल

Sun, 15 May 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
four tourist injured in car accident haripudharr sirmaur
संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर डोम का बाग में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। हरिपुरधार के समीप पर्यटकों की एक कार गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार किया जा रहा है। हादसा ददाहू-संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर डोम का बाग के पास हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और यूपी के चार पर्यटक सेलेरियो कार नंबर डीएल9 सीएआर-8530 से हरिपुरधार की ओर आ रहे थे कि रविवार सुबह करीब 6:30 बजे 10 किलोमीटर पहले ही डोम का बाग नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

पर्यटकों का वाहन गिरने की सूचना बड़यालटा के बलदेव शर्मा ने उसी वक्त गांव वालों को दी, जब वह दुर्घटना स्थल के निकट घास काटने गया था। सूचना मिलते ही ग्रामीण पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने गहरी खाई में फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़यालटा गांव के बलदेव शर्मा, यशपाल शर्मा, बुधराम शर्मा, कमल शर्मा और सतपाल ठाकुर आदि आधा दर्जन लोगों ने करीब 300 फीट गहरी खाई से घायलों को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया जहां से दो घायलों को निजी वाहन से हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सक न होने की वजह से उन्हें संगड़ाह अस्पताल ले जाना पड़ा।
सीएचसी संगड़ाह में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर
किया गया। हादसे की सूचना मेलाराम शर्मा ने पुलिस चौकी हरिपुरधार के प्रभारी गोविंद राम को दी। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

......
हादसे में ये पर्यटक हुए घायल
घायलों में राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश (27) निवासी उधमगढ़ (दिल्ली), गुरदयाल सिंह पुत्र जगन सिंह आयु 51 वर्ष निवासी बिलासपुर (हरियाणा), विक्रम सिंह पुत्र जसमेर सिंह बिलासपुर (हरियाणा) और विजेंद्र सिंह पुत्र हंसराज (40) गांव डिका, सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) शामिल है। घायलों का मेडिकल कॉलेज उपचार किया जा रहा है।

हरिपुरधार-संगड़ाह मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद घायल को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाता एक ग्रा

हरिपुरधार-संगड़ाह मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद घायल को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाता एक ग्रा- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed