{"_id":"625ef8b624f65e566a18db09","slug":"four-rooms-of-special-ward-of-nahan-medical-college-are-locked-and-people-facing-problem-nahan-news-sml406194431","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल वार्ड के चार कमरों पर लटके ताले, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल वार्ड के चार कमरों पर लटके ताले, मरीज परेशान
विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज में सीवरेज ब्लाकिंग के कारण स्पेशल वार्ड का खाली पड़ा कमरा। -संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के स्पेशल वार्ड के चार कमरों पर ताले लटक गए हैं। इन कमरों की खस्ता हालत के साथ-साथ सीवरेज बंद होने के चलते कॉलेज प्रबंधन ने इन्हें बंद रखा है। ऐसे में मरीजों को स्पेशल वार्ड में कमरे नहीं मिल रहे हैं। लिहाजा, स्पेशल वार्ड में कमरा लेने के लिए तीमारदारों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
अब यहां पर सिर्फ पांच कमरे हैं जिनमें मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। जबकि एक कमरा वीआईपी के लिए ही खोला जाता है। बता दें कि मेडिकल कॉलेज के स्पेशल वार्ड में एक वीआईपी सेट समेत 10 कमरे हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल के समय में बने इस स्पेशल वार्ड के कमरों की हालत काफी खराब है। कहने के लिए भले ही स्पेशल वार्ड है लेकिन कमरों की हालत ठीक नहीं है। इनमें चार कमरों को फिलहाल बंद रखा गया है। बताया जा रहा है कि कमरों की हालत सुधारने और बंद हुई सीवरेज को दुरुस्त करने के लिए इन कमरों को बंद रखा गया है। ऐसे में मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड में कमरों की कमी खल रही है। मौजूदा समय में यहां सिर्फ पांच कमरों में ही मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बलराज धीमान ने माना कि स्पेशल वार्ड के कमरों को बंद रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसकी मरम्मत का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। बंद पड़ी सीवरेज को दुरुस्त करने और मरम्मत कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। अभी एक वीआईपी सेट समेत छह कमरे मरीजों के लिए उपलब्ध हैं।

नाहन मेडिकल कॉलेज में स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 4 पर लटका ताला। -संवाद- फोटो : NAHAN