फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Four roads approved for Paonta under NABARD: Sukhram Chaudhary

नाबार्ड के तहत स्वीकृत हुई पांवटा के लिए चार सड़कें : सुखराम चौधरी

Mon, 11 Apr 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four roads approved for Paonta under NABARD: Sukhram Chaudhary
पांवटा विस क्षेत्र के प्रवास के दौरान कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री सुखराम च? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में नाबार्ड के तहत 21 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इनमें से 4 सड़कें पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की हैं। इनका निर्माण लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सोमवार को पांवटा विस क्षेत्र की पंचायत राजपुर, खोड़ोवाला, फूलपुर और अजोली में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। इसी कड़ी में नाबार्ड के तहत स्वीकृत इन चार सड़कों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत राजपुर अश्वनी सिंगला, प्रधान ग्राम पंचायत गोरखुवाला सुरेखा चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत अजोली नरेंद्र कुमार चौधरी, महामंत्री पांवटा भाजपा मंडल देवराज चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष भाजपा राहुल चौधरी, बुद्धि प्रकाश गोयल, तोता राम शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed