फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Four deities will participate in the International Renukaji Fair

Sirmour News: अंतरराष्टीय रेणुकाजी मेले में शिरकत करेंगे चार देवता

Thu, 07 Nov 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 07 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four deities will participate in the International Renukaji Fair
भगवान परशुरामजी के प्राचीन मन्दिर जामू में देवताओं को निमंत्रण देते तहसीलदार जय सिंह ठाकुर। संव
सचित्र--
विज्ञापन

देवताओं को व्यक्तिगत रूप से न्यौता देने पहुंचे अधिकारी
चांदी के सिंहासन पर 11 नंवबर को पदार्पण करेंगे देवता
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में चार देवता अपनी हाजिरी भरेंगे। जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से मेले में शिरकत करने वाले देवताओं को व्यक्तिगत न्यौता (न्यौंग) भेजा गया। वीरवार को प्रशासनिक अधिकारी मेले में अपनी हाजिरी भरने वाले चारों देवताओं को निमंत्रण देने उनके देवस्थलों की ओर रवाना हुए।
परंपरा के अनुसार आस-पास के इलाकों से चार देवता ही अपनी हाजिरी भरने रेणुकाजी आते हैं। जिनको प्रशासन की ओर से व्यक्तिगत तौर बुलावा भेजा जाता है। स्थानीय भाषा में इस परंपरा को न्यौंग (न्यौता) देना कहा जाता है। मान्यता है कि बिना निमंत्रण के देवता मेले में हाजिरी नहीं भरते।
विज्ञापन

परंपरा के अनुरूप भगवान परशुराम के प्राचीन व प्रसिद्ध जामू मंदिर के लिए तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर व अधीक्षक गौरव पाठक सहित अन्य कर्मचारी वीरवार को देवता की भेंट लेकर जामूकोटी मंदिर पहुंचे। जबकि सैनधार क्षेत्र के कटाहा मंदिर के लिए नायब तहसीलदार ददाहू मोहन भरमाईक, कार्यवाहक कानूनगो राम सिहं व पटवारी राममूर्ति को देवताओं को निमंत्रण देने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महासू देवता मंदिर के तहसीलदार कमरऊ व कानूनगो को निमंत्रण का जिम्मा सौंपा गया। जबकि मंडलाह स्थित परशुराम मंदिर के लिए तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार व कानूनगो को भेंट सहित देवताओं को निमंत्रण देने भेजा गया है। प्रशासनिक अधिकारी इन मंदिरों व देव स्थलों में जाकर देवताओं को भेंट के साथ निमंत्रण प्रदान करके रेणुका मेले में आने का व्यक्तिगत न्यौता देकर लौटेंगे। यह चारों देवता 11 नवंबर की सुबह ददाहू में पदार्पण करेंगे।
रेणुकाजी विकास बोर्ड की ओर से अधिकारियों को चावल, गुड़ की भेली, नारियल, शुद्ध घी व मिठाई सहित देवताओं की भेंट उनके चरणों में अर्पित करने भेजा गया है। साथ ही एक बोर्ड की ओर से एक लिखित निमंत्रण पत्र भी देवताओं को सौंपा जाता है। जिसके बाद ही यह देवता चांदी की पालकियों (सिंहासन) पर सवार होकर रेणुका मेले में अपनी हाजिरी दर्ज करेंगे।

रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने देवताओं को व्यक्तिगत बुलावा (निमंत्रण) भेजे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि को यह चारों देवता मेले में अपनी हाजिरी भरेंगे। जिसके साथ ही पांच दिनों तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले का आगाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed