फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   four days remand to one accused of majara case

Sirmour News: पुलिस पर हमले के मुख्य आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड

Sat, 28 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
four days remand to one accused of majara case
पुलिस पर हमले के मुख्य आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड
विज्ञापन


अंतरिम जमानत याचिका रद्द होने पर एसआईटी ने किया था गिरफ्तार
पुलिस रिमांड मिलने पर पूछताछ में जुटी जांच टीम : डीएसपी

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के तहत दो गुटों के बीच मारपीट एवं पुलिस जवान पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले पांच गिरफ्तारियां की गईं। हमले के मुख्य आरोपी ने शिमला उच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। याचिका के रद्द होने पर एसआईटी टीम ने शिमला से मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया। शनिवार को पांवटा साहिब अदालत में पेश करने पर चार दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।
बता दें कि विगत 13 जून को माजरा प्रकरण मामले के दौरान धरना प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान दो गुटों के बीच मारपीट और जमकर पत्थरबाजी हुई। इसी दौरान पुलिस टीम के एक एएसआई, आरक्षी व महिला आरक्षी भी घायल हुए। आरोप है कि इस दौरान पुलिस जवान पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल आरक्षी के सिर पर चोटें आईं। माजरा थाना जांच टीम ने इस मामले में एक गुट के पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे। जबकि सीसीटीवी फुटैज खंगालने और अन्य तथ्यों को जुटाने के बाद तेजधार हथियार से हमला करने के मुख्य आरोपी की पहचान होने की भनक लगते ही हमलावर ने उच्च न्यायालय शिमला में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी। अंतरिम जमानत याचिका के रद्द होते ही एसआईटी टीम ने मुख्य आरोपी रमन कुमार निवासी गांव रामपुर माजरी को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी रमन कुमार को शिमला से गिरफ्तार किया गया। शनिवार को पांवटा साहिब अदालत में पेश करने पर चार दिनों का पुलिस रिमांड मिला है। जांच टीम आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद

बाक्स...
पांवटा साहिब के विधायक के बयान दर्ज
-पांवटा साहिब(सिरमौर)। माजरा के तहत एक गांव में युवती मामले को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ था। इसमें दो गुटों के बीच मारपीट के मामले दर्ज हुए। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी को भी आरोपी बनाया

गया है। विगत, शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के ब्यान दर्ज हो चुके है। शनिवार को माजरा थाना में विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी के भी बयान दर्ज कर लिए गए है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed