{"_id":"6220f4836506bd5ca2273a28","slug":"found-under-stones-in-kalaamb-nahan-news-sml401413625","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में पत्थरों के नीचे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब में पत्थरों के नीचे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ सटी पालियों पंचायत के जंगल में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। 19 वर्षीय युवती का शव जंगल में गहरी खाई के बीच पत्थरों के नीचे दबा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने घटनास्थल का जायजा लिया।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज करेगी। जानकारी के अनुसार मृतक युवती पालियों पंचायत के अंधेरी गांव की रहने वाली है और 12 दिन से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 फरवरी को कालाअंब पुलिस में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस युवती की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। वीरवार को युवती का शव बांसवाली जंगल
में खाई के बीच पत्थरों में ढका मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने बताया कि मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। संबंधित क्षेत्र को सील किया गया है और मौके का मुआयना करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम को मौके पर तैनात किया गया है। फोरेंसिक टीम की जांच और रिपोर्ट के आधार पर ही मामला हत्या की धारा में दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।