{"_id":"62cf028d47ba971a672e393e","slug":"forest-team-in-bhagani-ponta-area-fine-37-thousand-rupees-to-two-tractors-owners-in-illegale-minning-in-giri-river-arae-nahan-news-sml415141125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर दो ट्रैक्टर संचालकों से वसूला 37 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर दो ट्रैक्टर संचालकों से वसूला 37 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन परिक्षेत्र भंगानी की टीम ने गिरि नदी के खड्ड क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध खनन में जुटे दो ट्रैक्टरों के चालान काटकर 37 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
जानकारी के अनुसार आरओ मामराज के नेतृत्व में वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार, वन रक्षक प्रवीण कुमार, वन कर्मी मदन सिंह की टीम ने अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर चालकों को दबोच लिया। अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर चालकों को जैसे ही भनक लगी कि वन विभाग की टीम ने छापामारी शुरू की है तो कुछ चालक ट्रैक्टरों को खाली कर मौके से भागने लगे।
आरओ भगानी मामराज ने बताया कि दो ट्रैक्टरों के खनन अधिनियम के तहत चालान कर 37 हजार रुपये जुर्माना किया है।
---------