फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest team fine to 90000 rupees to six tractor owners in illegale case in ponta sahib

अवैध खनन पर छह ट्रैक्टर संचालकों से वसूला 90 हजार जुर्माना

Sun, 01 May 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
forest team fine to 90000 rupees to six tractor owners in illegale case in ponta sahib
forest team fine to 90000 rupees to six tractor owners in illegale case in ponta sahib
पांवटा साहिब/पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब के मानपुर क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को अवैध खनन करते हुए 6 ट्रैक्टरों को जब्त कर 90 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारियों को गिरि नदी के आसपास अवैध खनन होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद वन परिक्षेत्राधिकारी पांवटा सुप्रभात, वन खंड अधिकारी पांवटा सुमन्त, वन खंड अधिकारी छछेती इंदर सिंह, वन खंड अधिकारी गोरखपुर हरि सिंह सहित मौके पर पहुंची टीम ने कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन

वन टीम में वनरक्षक वीरेंद्र, विजय, दीपराम, प्रवीण, रतन, कमलेंद्र व मुद्दसिर भी शामिल रहे। वनमंडल के पांवटा वन परिक्षेत्र टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरि नदी में अवैध खनन कर रहे 6 ट्रैक्टरों को सीज कर दिया है। कुछ ट्रैक्टर चालकों ने मौके से भागने का असफल प्रयास किया। वन टीम सदस्यों ने दूर तक पीछा करते हुए ट्रैक्टरों को काबू कर लिया। अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान मौके पर ही ट्रैक्टर चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफ ओ पांवटा साहिब कुणाल अंग्रीश ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। यमुना, गिरि व बाता नदी के आसपास अवैध खनन की शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा रही है ताकि अवैध खनन करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed