फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest team destroyed wine

Sirmour News: अवैध शराब की भट्ठियां और 1950 लीटर लाहन मौके पर की नष्ट

Tue, 28 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
forest team destroyed wine
पांवटा के जंगल क्षेत्रों में तैयार हो रही अवैध शराब व लाहन को नष्ट करती वन टीम: स्त्रोत: वन
अवैध शराब की भट्ठियां और 1950 लीटर लाहन मौके पर की नष्ट
विज्ञापन

वन विभागीय टीमों की वन परिक्षेत्र पांवटा, छछेती क्षेत्र में कार्रवाई
जंगलों में अवैध कच्ची शराब माफिया के खिलाफ अभियान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब वन मंडल क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान के तहत दो टीमों ने पांवटा व छछेती वन परिक्षेत्र में कार्रवाई की है। इस दौरान जंगल में शराब तैयार कर रही चार चलती भट्ठियां पकड़ी गईं। इन भट्ठियों के साथ करीब 1950 लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वन विभागीय उच्चाधिकारियों को जंगल क्षेत्र में फिर से अवैध शराब माफिया सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद डीएफओ पांवटा साहिब ने अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया। वन खंड अधिकारी छछेती व अतिरिक्त भार वन परिक्षेत्र पावंटा साहिब के आदेशानुसार अनवर सिंह वन रक्षक प्रभारी खारा बीट व अतिरिक्त भार खारा ब्लॉक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम की ओर से खारा के जंगलों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

वन टीम की ओर से टोका बीट के आरक्षित वन लाई (भाग-14) क्षेत्र में दो कच्ची शराब की भट्ठियां तथा 6 ड्रमों में शराब तैयार करने को रखी गई 1100 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी वन टीम में वन रक्षक टोका बीट मुदसीर नजर, लाई बीट वन रक्षक विरेंद्र, झारा बीट वन रक्षक अनिता व वन कर्मी हरिचंद शामिल रहे। इस टीम ने लाईं बीट के आरक्षित वन लाई (भाग-17) क्षेत्र में दो कच्ची शराब तैयार कर रही दो शराब की भट्ठियां तथा 5 ड्रमों में रखी करीब 850 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने चार अवैध शराब की चलती भट्ठियां तथा 1950 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। पांवटा के वन क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed