{"_id":"6297a39a13b8e811544e7853","slug":"forest-team-destroyed-six-illegale-wine-bhathiya-and-1900-ltr-lahan-in-lai-forest-area-ponta-sahib-nahan-news-sml4107712145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की छह भट्ठियां और 1900 लीटर लाहन नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की छह भट्ठियां और 1900 लीटर लाहन नष्ट
विज्ञापन
पांवटा के खारा जंगल में लाहन के ड्रम नष्ट करते वन विभाग के कर्मी। संवाद
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के लाई के जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब की चलती छह भट्ठियां और 1900 लीटर लाहन नष्ट की। वन विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब माफिया में दिन भर हड़कंप मचा रहा।
मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग को शिकायतें मिल रहीं थीं कि पांवटा साहिब के लाई के जंगलों में फिर से बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है। पांवटा साहिब वनमंडल में अंडर ट्रेनिंग एसीएफ आदित्य शर्मा के नेतृत्व में वनरक्षक मनीषा, अनिता, रतन, संदीप व वनकर्मी बलबीर और हरिचंद की टीम ने लाई के जंगल में छापामारी की।
इस दौरान जंगल में आधा दर्जन चलती अवैध शराब की भट्ठियों के दस ड्रमों में अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। वन विभाग की टीम ने इन भट्ठियों समेत 1900 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध शराब की भट्ठियों समेत लाहन को नष्ट कर दिया गया। अवैध शराब माफिया के खिलाफ विभाग की मुहिम जारी रहेगी।