{"_id":"6586d96efce93230dd06d8d6","slug":"forest-department-will-organised-nature-guide-trainning-to-youth-in-renuka-ji-nahan-news-c-177-1-ssml1027-15171-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वन्य प्राणी विभाग युवाओं को देगा नेचर गाइड का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वन्य प्राणी विभाग युवाओं को देगा नेचर गाइड का प्रशिक्षण
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग युवाओं को देगा नेचर गाइड का प्रशिक्षण
प्रशिक्षिण शिविर को जनवरी माह में करने की हो रही तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू। वन्य प्राणी विभाग शीघ्र श्री रेणुकाजी में युवाओं को नेचर गाइड का प्रशिक्षण प्रदान करेगा ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपने स्तर पर ही रोजगार मिल सके।
रेणुकाजी सेंचुरी से सटी खालाक्यार और जामूकोटी पंचायतों के दो से तीन दर्जन युवाओं को प्रशिक्षित करने की योजना है, जिससे युवा गाइड का कार्य करके अपनी आजीविका चला सके।
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं की वाकवाणी, व्यवहार कार्य कुशलता, तत्परता और सेहत आदि को भी परखा जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण शिविर में ऐसे युवाओं को लिया जाएगा जो रेणुकाजी तीर्थ के धार्मिक महत्व, मान्यताओं व अन्य पहलुओं का ज्ञान रखते हों ताकि पर्यटक चंद पैसों में यहां से जानकारी हासिल कर ले जा सकें।
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ (प्रोबेशनल) गुरहर्ष सिंह ने बताया कि स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड का प्रशिक्षण प्रदान करके उनको स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
इसका लाभ बाहर से यहां आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा। प्रशिक्षण शिविर को जनवरी माह में आयोजित किए जाने की विभाग तैयारी कर रहा है।