{"_id":"66ec2da36e34b8c803032fb3","slug":"food-supply-department-strict-on-use-of-banned-polythene-nahan-news-c-177-1-nhn1001-132832-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग सख्त
विज्ञापन
नाहन और सतौन में टीमों ने किया निरीक्षण, 12 दुकानों के चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के अलग-अलग क्षेत्रों में वीरवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमों ने दबिश दी। इस दौरान टीमों की ओर से 12 दुकानों के चालान कर 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय नाहन व आसपास के क्षेत्रों में खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षक पिंकी देवी झिंटा की अगुवाई में टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 26 दुकानों व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम को मौके पर 4 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुआ। इसके बाद 3 हजार रुपये का चालान किया गया।
इसके अलावा जिला के सतौन व आसपास के क्षेत्रों में विभाग के निरीक्षक राजेंद्र की अगुवाई में टीम ने 20 के करीब दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 8 दुकानों में टीम को प्रतिबंधित पॉलिथीन मिला। इसके बाद मौके पर दुकानों का 6 हजार रुपये का चालान किया गया। उधर, टीमों के अचानक दबिश के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और जैसे ही एक दुकान में दबिश की जानकारी मिली तो आसपास के दुकानदार सचेत हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग को लेकर कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर रही हैं। इससे पूर्व विभाग की टीमों द्वारा पांवटा साहिब, सराहां, शिलाई, कालाअंब, संगड़ाह आदि क्षेत्रों में भी टीमों द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है।
-- -- -- -- -
-स्वच्छता सप्ताह के तहत विभाग की टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर जांच की जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को भी नाहन और सतौन में जांच कर 12 दुकानों के चालान किए गए हैं। प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से भी अपील की जा रही है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें।
-राजीव शर्मा, जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सिरमौर