फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   five lakh ruppee will spemt on kabbadhi court

Sirmour News: कब्बड्डी स्पर्धा में शमोगा ने जीती ट्रॉफी

Wed, 07 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
five lakh ruppee will spemt on kabbadhi court
राजगढ़ के झिमिधार में शनोल मेले के  दौरानपच्छाद विधायक रीना कश्यप का स्वागत करते आयोजक। संवाद
कब्बड्डी स्पर्धा में शमोगा ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन

मुकाबले में करमोटी की टीम को हराया
राजगढ़ के झिमिधार में दो दिवसीय शनोल मेला संपन्न
झिमिधार में कबड्डी कोर्ट पर पांच लाख से बनेगा शेड : रीना

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। झिमिधार में कबड्डी कोर्ट पर पांच लाख की लागत से शेड बनाया जाएगा ताकि खिलाड़ी बारिश के मौसम में भी खेल सके। युवा देश का भविष्य हैं और खेल उन्हें नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह विचार पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने राजगढ़ के झिमिधार में दो दिवसीय शनोल मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कही।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दी और कहा कि मेले व त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति व सभ्यता के परिचायक हैं जिनका संरक्षण एवं संवर्धन करना समय की आवश्यकता बन गई है ताकि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति का बोध हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पच्छाद में विकास को ग्रहण लग गया है। विधायक निधि से यथासंभव विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कबड्डी कोर्ट पर शेड के लिए पांच लाख के अतिरिक्त मेला कमेटी को ऐच्छिक निधि से 31 हजार और महिला रस्साकशी विजेता टीम झिमिधार को 11 हजार देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ क्षेत्र की आराध्य देवी काली मां की पूजा अर्चना के बाद किया गया था। मेले में कबड्डी और रस्साकशी आदि खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता की ट्राॅफी शमोगा ने अपने नाम की। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शमोगा ने करमोटी को परास्त किया। विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 15 हजार नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रस्साकशी के महिला वर्ग में झिमिधार विजेता और रवोट उपविजेता रहा।
पुरुष वर्ग में भी झिमिधार विजेता तथा रवाटा उपविजेता रहा। विजेता टीमों को 5100 -5100 रुपये तथा उपविजेता टीमों को 3100- 3100 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।


इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुंदर सिंह ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान रमा कुमारी, मंडल महामंत्री अरुण चौहान, महिला मोर्चा महामंत्री रीना ठाकुर, अरविंद बंटी, विवेक पलाहा, भूपेंद्र ठाकुर, दिनेश, दिलीप, संदीप, निखिल आदि उपस्थित रहे।

राजगढ़ के झिमिधार में शनोल मेले के  दौरानपच्छाद विधायक रीना कश्यप का स्वागत करते आयोजक। संवाद

राजगढ़ के झिमिधार में शनोल मेले के  दौरानपच्छाद विधायक रीना कश्यप का स्वागत करते आयोजक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed