फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   five crore rupees will spent on chc nohradhaar sirmaur

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार को जल्द मिलेगा नया भवन

Sun, 19 Jun 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
five crore rupees will spent on chc nohradhaar sirmaur
जोगेंद्र सिंह चौहान। संवाद - फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार को जल्द आधुनिक सुविधाओं से लेस नया भवन मिलेगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे भवन का 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस भवन में मरीजों को दाखिल करने के लिए 30 बिस्तरों की व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सक, स्टाफ के लिए अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

अस्पताल भवन के बनने से नौहराधार की दर्जनों पंचायतों के अलावा हरिपुरधार और रोनहाट के लोगों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलेगा। लोगों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय नाहन और सोलन नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू किया गया।
विज्ञापन

कोविड के चलते दो वर्षों से धीमी गति से चले कार्य को अब तेजी से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि शेष कार्य को लगभग चार महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। पांच मंजिल के इस भवन की पहली मंजिल कैंटीन, रसोईघर, दूसरी मंजिल में मरीजों के लिए बिस्तर, डिस्पेंसरी, ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी मंजिल में स्टाफ के लिए पार्किंग होगी। चौथी मंजिल में स्पेशल और सामान्य वार्ड, एक्सरे और प्रयोगशाला होगी। पांचवीं मंजिल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्यालय और चिकित्सकों के कक्ष बनेंगे।
गौरतलब है कि वर्तमान में जिस भवन में स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है वहां जगह की काफी कमी हैं। भवन में केवल दो मरीजों को दाखिल करने की व्यवस्था है। ऐसे में अक्सर यहां से मरीजों को नाहन और सोलन रेफर किया जा रहा है। अब भवन बनने से लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
---
जल्द तैयार होगा सीएचसी भवन : खजान सिंह
लोक निर्माण विभाग नौहराधार उपमंडल के सहायक अभियंता खजान सिंह ने बताया कि सीएचसी नौहराधार का नया भवन जल्द तैयार होगा। उन्होंने बताया कि पांच करोड़ रुपये की लागत से इस पांच मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है।
---
30 बिस्तर की सुविधा से लोगों को होगा लाभ : हितेंद्र सिंह
व्यवसायी हितेंद्र सिंह ने बताया कि भवन की कमी के चलते यहां लोगों को उपचार नहीं हो पा रहा था। गंभीर रूप से बीमार लोगों को अन्य केंद्रों में रेफर किया जाता था। नये भवन में 30 बिस्तर की व्यवस्था होगी।
---
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी : नरेंद्र चौहान
कृषक नरेंद्र चौहान ने बताया कि सीएचसी नौहराधार में बितरों की संख्या बढ़ने से स्टाफ भी बढ़ेगा। ऐसे में खासकर गरीब तबके के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

---
चूड़ेश्वर सेवा समिति नौहरा इकाई के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सीएचसी नौहराधार में नये भवन में आधुनिक सुविधाएं मरीजों और अस्पताल स्टाफ को प्रदान की जाएंगी। यहां पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से अब लोगों को शिमला और सोलन के चक्कर नहीं कटाने पड़ेंगे।

सहायक अभियंता खजान सिंह। संवाद

सहायक अभियंता खजान सिंह। संवाद- फोटो : NAHAN

हितेंद्र सिंह। संवाद

हितेंद्र सिंह। संवाद- फोटो : NAHAN

नरेंद्र चौहान। संवाद

नरेंद्र चौहान। संवाद- फोटो : NAHAN

नौहराधार सीएचसी के नये बन रहे भवन का नक्शा। संवाद

नौहराधार सीएचसी के नये बन रहे भवन का नक्शा। संवाद- फोटो : NAHAN

नौहराधार सीएचसी का नया बन रहा भवन। संवाद

नौहराधार सीएचसी का नया बन रहा भवन। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed