फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fish died in pakka talaab

Sirmour News: नाहन के पक्का तालाब में मछलियां मरी

Fri, 17 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
fish died in pakka talaab
नाहन के पक्का तालाब में मरी मच्छलियां।
नाहन (सिरमौर)। शहर के ऐतिहासिक पक्का तालाब में शुक्रवार को मछलियां मर गईं। मछलियां मर जाने के कारण आसपास के क्षेत्र में बदबू का आलम बन गया। मछलियां किस कारण मरी इस बारे में विभागीय टिप्पणी नहीं आई है। तालाब में काफी संख्या में मछलियां मरी हैं। पक्का तालाब की लंबे समय से तालाब की अनदेखी की जा रही है। तालाब में सही तरीके से साफ-सफाई नहीं हो रही है। कुछ लोग तालाब में कूड़ा- कचरा डालते हैं जिससे तालाब में गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
ऐतिहासिक पक्का तालाब शाही काल से आस्था से जुड़ा है। तालाब के समीप ऐतिहासिक शिव मंदिर भी है। तालाब के किनारे लोग अपने आराध्य की पूजा-अर्चना करते हैं। वामन द्वादशी पर पक्का तालाब में वामन भगवान की पालकी को तैराया जाता है। जबकि गुरु पूर्णिमा पर तालाब के किनारे श्रद्धालुओं की ओर से दीपक जलाए जाते हैं। इसके अलावा अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं।
विज्ञापन

उधर इस बारे में नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि मरी मछलियों को तालाब से हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तालाब की अन्य मछलियां न मरे इसके बचाव उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed