फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   First he showed a pistol, then injured him by hitting him with a brick.

Sirmour News: पहले कट्टा दिखाया, फिर इंट मारकर किया घायल

Thu, 13 Nov 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
First he showed a pistol, then injured him by hitting him with a brick.
फास्ट फूड की दुकान के मालिक को धमकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कुंजा मतरालियों पंचायत क्षेत्र में क्रशर के पास फास्ट फूड की दुकान करने वाले व्यक्ति पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावर ने पहले दुकान संचालक को कट्टा दिखाकर धमकाया और बाद में ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवीनगर के पास सौरभ (33) फास्ट फूड की दुकान चलाता है। वीरवार को एक व्यक्ति कार में सवार होकर दुकान पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी पहले भी चोरी सहित कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। दुकान पर पहुंचकर उसने सौरभ पर पुलिस की मुखबरी करने का आरोप लगाया और झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने देसी कट्टा दिखाकर डराया-धमकाया और गोली मारने का प्रयास किया। इसके बाद ईंट फेंककर उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी कार में मौजूद था। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed