फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   first day no more children come in aanganbadi center in sirmaur district

पहले दिन आंगनबाड़ी में कम संख्या में पहुंचे बच्चे

Wed, 02 Mar 2022 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
first day no more children come in aanganbadi  center  in sirmaur district
ढाबो मोहल्ला नाहन में बच्चे को जानवरों की पहचान करना सिखातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को पहले दिन लंबे अरसे बाद नौनिहाल पहुंचे। हालांकि पहले दिन बच्चों की संख्या काफी कम रही है। अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों में एक या दो बच्चों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जो बच्चे पहुंचे भी वह वापस घर जाने की जिद्द करते नजर आए।
विज्ञापन

समय दोपहर 12:30। स्थान आंगनबाड़ी केंद्र रीठा का पेड़। इस आंगनबाड़ी केंद्र में केवल एक ही बच्चा पहुंचा था। इसके अलावा गर्भवती व धात्री महिलाएं राशन के लिए आई थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनांचला खान ने बताया कि आज केवल एक ही बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महीने की पहली तारीख को महिलाओं को राशन वितरण किया जाता है लेकिन एक मार्च को छुट्टी होने के चलते दो मार्च को राशन वितरण किया गया। इसके अलावा एक बच्चे का वजन और लंबाई भी चेक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय दोपहर 12:50। स्थान आंगनबाड़ी केंद्र हाथी की कब्र। यहां पर भी दो बच्चे ही पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता पूनम चौहान ने बताया कि सुबह दस बजे दो बच्चे केंद्र पहुंचे लेकिन आते ही वापस जाने की जिद्द करने लगे। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद बच्चे केंद्र पहुंचे हैं जो अपने को असहज महसूस कर रहे थे। रोने लगे और घर छोड़ने की जिद्द करने लगे। उन्होंने बताया कि आज महिलाओं को राशन वितरण किया गया।
उधर, आंगनबाड़ी केंद्र रानीताल की कार्यकर्ता शशिबाला ने बताया कि बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र में दो बच्चे पहुंचे। छोटा चौक केंद्र की कार्यकर्ता मीरा जोशी ने बताया कि बुधवार को चार बच्चे केंद्र पहुंचे।

गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद आंगनबाड़ी केंद्र तो खोल दिए गए थे, लेकिन बच्चों के आने पर पाबंदी थी। बुधवार से फिर से इन बच्चों को नियमित तौर पर केंद्रों में बुलाया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कम संख्या में बच्चों के पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed