{"_id":"673357185440ead4f90ccf2c","slug":"first-culture-night-og-renuka-ji-mela-nahan-news-c-177-1-ssml1028-136502-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ‘खाईके पान बनारस वाला..’, गीत की प्रस्तुति पर खूब झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ‘खाईके पान बनारस वाला..’, गीत की प्रस्तुति पर खूब झूमे दर्शक
विज्ञापन
रेणुका में परिक्रमा पथ पर लोगों के साथ पैदल चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। संवाद
सचित्र--
‘खाईके पान बनारस वाला..’, गीत की प्रस्तुति पर खूब झूमे दर्शक
कांगड़ा के अजय सिंह राजपाल ने बटोरीं दर्शकों की खूब तालियां
शिवजोत सिंह और अजय सिंह के नाम रही रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या
हिमाचल पुलिस बैंड के कलाकारों ने भी दर्शकों को खूब लुभाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी कलाकार वैसा रंग नहीं जमा पाए जैसी उम्मीद थी, हालांकि हिमाचल पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ द पाइनस के कलाकार रेणु मंच पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। पहली सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों को भरपूर समय प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक संध्या का आगाज जम्मू-कश्मीर के डोगरी लोकनृत्य की प्रस्तुति से हुआ। इसमें आसीमा ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर की संस्कृति को दर्शाया। इसके बाद उत्तराखंड के छपाली लोक नृत्य में भी कलाकारों ने रंग जमाया।
कांगड़ा के अजय सिंह राजपाल ने मंच संभालते ही दर्शकों की फरमाइश पर ढूंढ़ता फिर रहा मैं यहां तू वहां..., एक हसीना थी एक दीवाना था..., खाई के पान बनारस वाला.., एक के बाद एक फिल्मी गीत सुनाकर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हिमाचल पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ़ द पाइनस के कलाकारों ने भारत हमारा जान से प्यार है.., देश भक्त गीत से अपना आगाज किया।
विज्ञापन
इसके बाद आर्केस्ट्रा की धुनों पर कजरा मोहब्बत वाला.., ससुराल गेंदा फूल..., झुमका बरेली वाला..., और हवन करेंगे हवन करेंगे.., आदि गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।
अंतिम प्रस्तुति में पंजाबी कलाकार शिवजोत सिंह ने दिल चोरी साड्डा हो गया..., लेकर पहला पहला प्यार..., माही वे मोहब्बत तेरियां वे.., तेरे लस्के कमर..., और गुड नाल इश्क मीठा.., आदि अनेकों पंजाबी लोकगीतों से समां बांधने का भरपूर प्रयास किया।
पहली सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, गंगूराम मुसाफिर, दयाल प्यारी, उपयुक्त सुमित खिमटा व पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व दर्शक मौजूद रहे।
-- -- बाक्स
मुख्यमंत्री ने गाना शुरू किया जीना यहां मरना यहां.., गीत
रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के कलाकार अजय सिंह राजपाल के साथ अपना पसंदीदा गीत जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां.., को अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही गाना शुरू कर दिया। इससे पंडाल में बैठे हजारों दर्शकों की निगाहें मुख्यमंत्री की ओर उठ पड़ी और लोगों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।
-- -संवाद