{"_id":"606757c28ebc3e8ceb0ee164","slug":"fire-nahan-news-sml366233927","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से सैकड़ों बीघा जमीन में गेहूं और घास जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से सैकड़ों बीघा जमीन में गेहूं और घास जलकर राख
विज्ञापन
संगड़ाह के बाउनल में आग की भेंट चढ़ी घास।
- फोटो : NAHAN
संगड़ाह (सिरमौर)। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही जनपद सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की कई पंचायतों में दावानल से सैकड़ों बीघा जमीन में घास जलकर राख हो गई है। इसके साथ-साथ भारी वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है।
बाउनल और रजाना पंचायत में वीरवार सायं क्षेत्र में लगी आग से पशु चारे के साथ-साथ लोगों की गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। इस दौरान आग बुझाने गए लोगों में रजाना गांव की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा संतोष पुत्री नैन सिंह आग बुझाते हुए झुलस गई जिसे उपचार के लिए ददाहू चिकित्सालय ले जाया गया है।
बाउनल काकोग पंचायत के प्रेमचंद बाउनली ने बताया कि यह आग कालथ के समीप से शुरू हुई और समूचे क्षेत्र में पशुचारे और फसलों का नुकसान करते हुए रजाना पंचायत तक जा पहुंची। आग से जहां ग्रामीणों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है वहीं पर लोगों के समक्ष पशु चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग लगने से लोगों का गोबर और सर्दियों के मौसम में जो घास काटकर एकत्रित करके रखी गई थी, वह भी जलकर राख हो गई। अब ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है कि गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए चारा कहां से लाएंगे। इस क्षेत्र में लगी आग के लिए ग्रामीणों ने अंधेरी के अमन को दोषी ठहराते हुए उसके खिलाफ पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज करवाया है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति ने सड़क के साथ घासनी में आग लगाई है। उन्होंने बताया कि आग से प्रेमचंद, सहीराम, मोहनलाल, अमर सिंह, लायक राम, देवराज, परमानंद, राजेंद्र सिंह, जगमोहन, बहादुर सिंह, हेमचंद आदि की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा शिवपुर पंचायत में भी आग लगने से भारी नुकसान हुआ है जिसमें शिवपुर गांव के अनिल कुमार के तीन बैल भी जिंदा जल गए।
अनिल कुमार ने बताया कि उनके बैल जंगल में छोड़े गए थे। अचानक लगी आग से यह तीनों बैल जलकर मर गए। माटन भजोंड पंचायत के अरलू और गतलोग के जंगल में लगी आग से सैकड़ों बीघा जमीन में घास के साथ-साथ भारी संख्या में वन संपदा भी नष्ट हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह से मिली जानकारी के अनुसार रणफुआ पंचायत के अमन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन जारी है।
...............