फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire in house

घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 13 Jun 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
fire in house
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पातलियों पंचायत में आगजनी से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। मालवा कॉटन के समीप आवास में रखा सारा सामान आग से जल कर राख हो गया। अग्निशमन विभाग पांवटा की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पांवटा थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फायर स्टेशन पांवटा साहिब से फायर मेन शाकिर अली को सूचना मिली कि मालवा काटन में किसी के घर में आग लगी है। फायर बिग्रेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने कुलवीर कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गांव पातलियों के कमरे में लगी आग को बुझा दिया।
विज्ञापन

कुलवीर कौर (37) पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गांव पातलियों डॉ. बातामंडी तह. पांवटा साहिब ने बताया कि रात को वह सभी टीवी देख रहे थे। अचानक लाइट चली गई। जब बाहर आकर देखा तो पाया कि दूसरे कमरे से धुआं निकल रहा है। वहां बिजली की तारों में स्पार्किंग हो रही थी। इसके बाद पड़ोसी भी मौके पर बुलाए और सभी ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पड़ोसी की लड़की मेघा ने फायर बिग्रेड को फोन किया। उन्होंने मौके पर भेजकर आग को बुझा दिया लेकिन कमरे में रखा डबल बेड, गद्दे, कपड़े, रजाइयां, बिस्तर, टीवी, पंखा, कुलर, मोबाइल, अलमारी (गोदरेज), ड्रेसिंग, डाइनिंग टेबल, पैसे, आदि दूसरा सामान जल गया। जिससे पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि पातलियों में आग लगने से एक घर में डेढ़ लाख से अधिक की क्षति हुई है। पांवटा थाना पुलिस टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed