{"_id":"606b4ad78ebc3ef10a332f98","slug":"fire-burnt-crops-sirmaur-nahan-news-sml366524257","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से राख हुई फसलों का किसानों को दिया जाए मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से राख हुई फसलों का किसानों को दिया जाए मुआवजा
विज्ञापन
fire burnt crops sirmaur
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल किसान सभा की नाहन कमेटी ने सोमवार को डीसी सिरमौर डॉ. आरके परूथी से मुलाकात कर उन्हें हाल ही में जंगलाभूड़ में हुए अग्निकांड के पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।
इस मौके पर हिमाचल किसान सभा के पदाधिकारियों के साथ प्रभावित भी मौजूद थे। दरअसल 31 मार्च को जंगलाभूड़ में लगी भयंकर आग से 8 किसानों की करीब 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। यही नहीं 2 गोशालाएं और 3 ढेर पराली भी इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गए, जिसमें किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
हिमाचल किसान सभा नाहन इकाई के सचिव बलदेव सिंह ने बताया कि जंगलाभूड़ में हुए अग्निकांड से काफी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। फसलों के साथ-साथ 2 गोशालाएं, लकड़ी के उपकरण और पराली भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अग्निकांड के बाद केवल एक पटवारी ने मौके का जायजा लिया है, जिसके बाद कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा और विशेष राशि प्रदान की जाए। पीड़ित किसानों ने भी जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
स्थानीय पीड़ित किसान दीपाल ने कहा कि आगजनी से उनकी फसल भी तबाह हो गई है, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उनकी जिला प्रशासन से मांग है कि पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। जिला प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को इस मामले में पटवारी की रिपोर्ट पर जल्द उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
..............