फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   finance jagrukta sivir in dadhahu college

Sirmour News: विद्यार्थियों ने सीखे वित्तीय प्रबंधन के गुर

Mon, 15 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
finance jagrukta sivir in dadhahu college
ददाहू काॅलेज में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थी व अन्य। संवाद
ददाहू कॉलेज में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित सात दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बंगलुरू की वित्त विशेषज्ञ मुस्कान चौहान ने सात व्याख्यान प्रस्तुत किए और विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन कॅरिअर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल के संयोजक डाॅ. मिल्ला राम ने किया।

इस दौरान विद्यार्थियों को बेसिक फाइनेंस का परिचय, नकदी प्रवाह नियंत्रण एवं जोखिम प्रबंधन (बीमा), निवेश के प्रकार, शेयर बाजार, सही शेयर चुनने के मौलिक विश्लेषण, तकनीकी विश्लेषण एवं सही बैंकिंग, अच्छे और बुरे ऋण की पहचान की विस्तृत जानकारी, जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मुस्कान चौहान ने वित्तीय अनुशासन, निवेश निर्णय व जोखिम प्रबंधन पर भी बल दिया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल वित्तीय जागरुकता प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं। इस मौके पर काॅलेज के अन्य विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed