फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fighting between two brothers

मामूली कहासुनी पर दो सगे भाइयों में जमकर चले डंडे

Wed, 24 Feb 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Wed, 24 Feb 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
fighting between two brothers

 थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत दो सगे भाइयों में मामूली सी बात को लेकर जमकर डंडे चले, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। छोटे भाई की पत्नी ने अपने जेठ पर अश्लील ढंग से उसकी कमीज फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों भाइयों की शिकायत पर क्रास एफआईआर दर्ज कर दी है। कालाअंब के थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



कालाअंब थाने में मंगलवार को रघुवीर सिंह गांव देवनी डेला ने शिकायत दर्ज करवाई कि दोपहर को उसके घर के बाहर एक पानी का ड्रम और कुछ कूड़ा कर्कट उसके भाई राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी अनिता ने फेंका था। जब इसे हटाने के लिए कहा गया तो दोनों पति-पत्नी ने पहले गाली दी और बाद में उसे और उसकी पत्नी की लकड़ी के फट्टे से जमकर मारपीट की जिससे उसकी पत्नी के हाथ में गहरी चोटें आई है।
विज्ञापन



उधर अनिता देवी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका जेठ मंगलवार को दरवाजा खोलकर उनके आंगन में आया और वहां रखा पानी का ड्रम फेंक दिया। आवाज सुनकर जब वह बाहर आई तो रघुवीर ने उसे बेइज्जत करने की नीयत से उसके शरीर में हाथ डाला और उसकी कमीज फाड़ दी। आवाज सुनकर जब उसका पति राजेंद्र सिंह मौके पर आया तो उसकी जेठानी बाली देवी और रघुवीर ने उसके पति के साथ जमकर मारपीट की जिससे उसके पति के शरीर पर चोटें आई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed