फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fier burnt crops and properity

सैकड़ों हेक्टेयर वन भूमि पर भड़की आग, वन संपदा राख

Sun, 04 Apr 2021 08:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
fier burnt crops and properity
संगड़ाह के अंतर्गत रजाना इलाके के जंगल में भड़की आग। - फोटो : NAHAN
नाहन/ ददाहू ( सिरमौर)। सिरमौर जिले में गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही जंगलों में भड़की आग से वन संपदा राख हो गई है। जंगलों में जगह-जगह भड़की आग में करोड़ों रुपये की वन संपदा राख हो गई। वहीं वन्य जीव-जंतुओं को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को नाहन के समीप कांशीवाला स्थित मिल्क प्लांट के नजदीक जंगल में अचानक आग लग गई। हालांकि, अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई जिसके तुरंत बाद अग्निशमन कर्मचारी दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के रिहायशी इलाकों को भी खतरा पैदा हो सकता था। नाहन के समीप ही लालटेन चौक में भी जंगल में आ लग गई जिस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जंगलों में बढ़ रही आग की घटनाओं को लेकर वन विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। पिछले दो दिन के दौरान रेणुका वन मंडल के अंतर्गत नौ स्थानों पर आग ने अपना तांडव मचाया है जिसमें करीब 40 हेक्टेयर भूमि आग की चपेट में आने से तबाह हो गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार रेणुका वन मंडल के तहत ददाहू, हयोनाड, गनोग, जरग, उंगर, चढना, सतौन, मईना बाग और भटनोल के जंगल आग की चपेट में आने से तबाह हो गए हैं जिसमें करीब 40 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है। हालांकि फायर सीजन एक माह पहले शुरू होने के कारण वन विभाग अभी तक आग बुझाने के उपकरण और संसाधन नहीं जुटा पाया है। इसके चलते वन कर्मियों की मदद से ही आग को बुझाया जा रहा है।

डीएफओ रेणुका श्रेष्ठानंद शर्मा ने बताया कि बीते दो दिनों के दौरान नौ स्थानों पर आगजनी की घटनाएं घटी हैं। इनमें से अधिकतर भूमि निजी है। बावजूद इसके वन कर्मियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पा लिया गया है। शनिवार रात जमटा के समीप भी जंगल में जोरदार आग भड़की। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा इलाका रोशन हो गया। हालांकि, लोगों ने आग पर काबू पा लिया है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed