फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fci purchages 1.49 lakhs kwintel dhaan in sirmaur district

जिले में एफसीआई ने खरीदा 1.49 लाख क्विंटल धान

Tue, 14 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
fci purchages 1.49 lakhs kwintel dhaan  in sirmaur district
fci purchages 1.49 lakhs kwintel dhaan in sirmaur district
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय खाद्य निगम ने जिला के हरिपुर टोहाना, कालाअंब और जोहड़ों पीपलावाला धान खरीद केंद्रों में 15 दिसंबर तक धान खरीद का लक्ष्य रखा है। एपीएमसी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि किसी भी किसान को पंजीकरण और टोकन की दिक्कतें नहीं आने दी जाएगी। ऐसी समस्या पैदा होने पर किसान उनसे तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के तीन धान खरीद केंद्रों में अब तक 2776 किसानों से 1.49 लाख क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। धान उत्पादकों के खाते में करीब 29 करोड़ की राशि जमा करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

सिरमौर मंडी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 15 दिसंबर तक धान की खरीद जारी रहेगी। सिरमौर में पहली बार एफसीआई व एपीएमसी के आपसी तालमेल से तीन धान खरीद केंद्र स्थापित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा में हरीपुर टोहाना और पीपलीवाला और नाहन विस क्षेत्र के कालाअंब में किसानों से 1960 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद कर 24 घंटे के भीतर राशि किसानों के खाते में जमा की जा रही है। सोमवार तक हरिपुर टोहाना धान खरीद केंद्र में अब तक 1691 किसानों ने 94 हजार क्विंटल धान बेची।

कालाअंब केंद्र में 398 किसानों से 19 हजार क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। जोहड़ों पीपलीवाला में 687 किसानों से करीब 35 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। एपीएमसी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिला सिरमौर में डेढ़ लाख क्विंटल से अधिक धान खरीद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed