फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fair

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन को लेकर बना असमंजस

Wed, 30 Sep 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
fair
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मेले के आयोजन को मात्र डेढ़ माह का समय ही शेष रह गया है। लेकिन सरकार, जिला प्रशासन व रेणुका विकास बोर्ड ने मेले के आयोजन को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। शीघ्र ही इस संदर्भ स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने मेले की तैयारियों को लेकर अपनी कमर कस ली है। ददाहू में गिरि पुल से लेकर दोसड़का तक करीब 25 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। विभाग सड़कों की दशा सुधारने के लिए पैचवर्क करवा रहा है। ताकि समय रहते सड़कों की दशा को सुधारा जा सके। इन दिनों ददाहू बाजार में सड़क की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त ददाहू से बेचड का बाग तक की सड़क को भी सुधारा जाना है। कोरोना काल के चलते बीते छह माह के दौरान सड़कों की दशा को सुधारा न जा सका। विभाग इस कार्य को ठेके पर करवा रहा है। हालांकि, सड़कों की मरम्मत के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। गर्मी का मौसम निकल चुका है। लेकिन, विभाग उसके बावजूद भी अक्तूबर माह में ही इस कार्य को पूरा करवाने की फिराक में है। ताकि, रेणुका मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उधर, लोनिवि सहायक अभियंता जगदंबा दूबे ने बताया कि ददाहू से लेकर दो सड़का तक करीब 25 किमी के दायरे में सड़क की दशा को सुधारा जा रहा है। ददाहू-बेचड का बाग सड़क की मरम्मत भी की जाएगी। बरसात के दौरान खराब हो चुकी सड़कों पर पैच लगाकर उन्हें सुधारा जा रहा है। अक्तूबर माह के बीच ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed