{"_id":"de71019307e5fd9ba4bf3b95a844ee8f","slug":"excise-teams-action-against-transporters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रांसपोर्टरों और वाहनों से पकड़ा बिना बिल का लाखों का सामान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रांसपोर्टरों और वाहनों से पकड़ा बिना बिल का लाखों का सामान
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Thu, 25 Feb 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग नाहन की टीम ने सोलन जिला में दो ट्रांसपोर्टरों एवं छोटे वाहनों से बिना बिल का लाखों का सामान पकड़ा और उन पर 1.60 लाख का जुर्माना ठोका।
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनोद कुमार कश्यप के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार को सोलन के दो ट्रांसपोर्टरों एवं डेढ़ दर्जन छोटी गाड़ियों से 6.40 लाख का बिना बिल का सामान सोलन, धर्मपुर व चंडी गोयला से पकड़ा। छापेमारी के दौरान टीम ने बुधवार को चेकिंग के दौरान जब वाहन में लदे सामान का बिल मांगा तो वाहन चालक बिल नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने मौके पर ही 1.60 लाख का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
एटीसी विनोद कश्यप ने बताया कि विभाग की ओर से आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने पिछले एक माह के दौरान तीन बार बार कार्रवाई करते हुए सोलन-सिरमौर से लाखों रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की छापामारी टीम में ईटीओ अजय राठोर, ईटीओ प्रेम कायथ, एईटीओ विपिन पोसवाल व ईटीआई कुलदीप भारद्वाज आदि मौजूद थे।