{"_id":"f887833ced706ebeba9f249e0e814001","slug":"excise-deptt-fined-2-28-lakh-on-purchase-without-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी एवं कराधान विभाग ने वसूला 2.28 लाख्ा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी एवं कराधान विभाग ने वसूला 2.28 लाख्ा जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
Updated Sun, 20 Dec 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने सोलन शहर और राजगढ़ में बिना बिल के लाखों रुपये का माल पकड़ कर व्यापारियों से मौके पर ही जुर्माना वसूला। जानकारी के अनुसार, शनिवार को आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली। टीम जब मौके पर पहुंची तो सोलन शहर और राजगढ़ में बिना बिल का किराने का सामान, जूते और होजरी का सामान बरामद किया।
विज्ञापन
इसकी कुल कीमत 9.60 लाख थी। वहीं, मौके पर व्यापारी इस सामान का बिल नहीं दिखा पाए। विभाग ने पकड़े गए सामान का आकलन कर व्यापारियों से 2.28 लाख का जुर्माना मौके पर वसूला। टीम में ईटीओ अजय राठौर, प्रेम कायथ, ईटीआई कुलदीप भारद्वाज और एईटीओ विपिन पोसवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त सिरमौर विनोद कुमार कश्यप ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के बाद विभाग की टीम अपने जोन में कहीं भी बिना बिल के सामान को जब्त कर कार्रवाई कर सकती है। टीम ने नौ लाख से अधिक का बिना बिल का माल पकड़ कर 2.28 लाख जुर्माना सरकारी खजाने में जमा करवाया।
विज्ञापन