फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   english classes begin in sanskrit college

Sirmour News: गोरक्षनाथ संस्कृत राजकीय महाविद्यालय नाहन में अंग्रेजी संप्रेषण कक्षाएं शुरू

Tue, 04 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
english classes begin in sanskrit college
गोरक्षनाथ संस्कृति महाविद्यालय नाहन में विद्यार्थियों को संबोधित करती डॉ विनीता पाल। संवाद
सचित्र---
विज्ञापन


अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. विनीता पाल के मार्गदर्शन में हो रहा कक्षाओं का संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ संस्कृत राजकीय महाविद्यालय नाहन में मंगलवार से एक माह की अवधि के लिए अंग्रेजी संप्रेषण कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। इन कक्षाओं का संचालन अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. विनीता पाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

संस्कृत महाविद्यालय में इस प्रकार की अंग्रेजी संप्रेषण कक्षाओं का प्रारंभ अपने आप में एक अनूठा और सराहनीय प्रयास है। बता दें कि यह महाविद्यालय संस्कृत विषय में विद्यार्थियों को पारंगत बनाने के लिए कार्य कर रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से यहां अंग्रेजी संप्रेषण जैसी आधुनिक कक्षाओं की पहल की गई है, ताकि विद्यार्थी हर विषय में निपुणता प्राप्त कर सकें और समय की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित कर सकें।
विज्ञापन


डॉ. विनीता पाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास, संवाद-कौशल और अभिव्यक्ति की स्पष्टता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और रोजगार के अवसरों की कुंजी है। अंग्रेजी संप्रेषण कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक जीवन के विविध क्षेत्रों में सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सोमदत्त शर्मा ने इस पहल को अभिनव और प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृत की पवित्र परंपरा के साथ अंग्रेजी जैसी वैश्विक भाषा का समन्वय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल उन्हें आत्मविश्वास, आधुनिकता और संवाद-कुशलता की नई दिशा प्रदान करेगी।

इन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थी सार्वजनिक रूप से बोलने, विचारों को स्पष्टता से प्रस्तुत करने और साक्षात्कार या समूह चर्चा जैसी स्थितियों में प्रभावी रूप से भाग लेने में सक्षम बनेंगे। यह एक ऐसा अवसर है जो विद्यार्थियों को परंपरा और आधुनिकता दोनों के संगम का अनुभव कराएगा।


कार्यक्रम के अवसर पर 51 विद्यार्थियों ने इन कक्षाओं में नामांकन किया। इस अवसर पर डॉ. गिरिराज शर्मा, डॉ. सुमिता शर्मा, नीरजा तोमर, प्रो. ताराचंद, प्रो. मोहम्मद अली, प्रो. नरेंद्र तोमर, डॉ. विनीता पाल और शशिकांत उपस्थित रहे।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed