फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Empolyment to decide the fate of Nahan MC councillor

स्वरोजगार को बढ़ावा देना पार्षदों के लिए बड़ी चुनौती

Sun, 20 Dec 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 20 Dec 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
Empolyment to decide the fate of Nahan MC councillor

नगर परिषद नाहन के लिए पार्षद प्रत्याशी बेरोजगारों को शहरी आजीविका योजना को समझाने में सफल रहे तो मतदाता उन्हें गंभीरता से ले सकते हैं। कारण वार्डों की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और स्वरोजगार की कम संभावनाएं हैं। शहरी विकास विभाग ने नगर परिषद में एक शहरी आजीविका केंद्र खोलने की योजना तो बनाई है लेकिन अब तक खुला नहीं है। प्रत्याशियों को महिलाओं और युवकों के बीच योजना के प्रचार से जनता का भरोसा मिल सकता है।

विज्ञापन


नाहन नप के 13 वार्डों में कुल 16390 मतदाता हैं। करीब पांच हजार पढ़े-लिखे युवक-युवतियां 18 से 30 साल के हैं जो बेरोजगार बैठे हैं। शहरी आजीविका केंद्र से ट्रेनिंग लेने के बाद ट्रेंड युवाओं को नगर परिषद डिमांड के हिसाब से बेरोजगार देगी। नप के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग ने नाहन शहर में शहरी आजीविका केंद्र खोलने की अनुमति दी है। इसमें बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।  
विज्ञापन


नाहन मेें दो केंद्र खोलने की है योजना

नाहन नगर परिषद की प्रस्तावित शहरी आजीविका केंद्र शहर के वार्ड-एक समीप गौरा भवन और दूसरा ढाबो मोहल्ला में राप्रा स्कूल के समीप खोलने की योजना है। इन दोनों केंद्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित युवक-युवतियों अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए नगर परिषद कार्यालय नाहन में 10 रुपये का फार्म भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेडों का मिलेगा प्रशिक्षण

इलैक्ट्रीशियन, प्लंबर, ब्यूटीशियन, टेलर, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सेल्समेन एवं दैनिक मजदूर जैसी सेवाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नए को चुनौती, पुरानों को देनी होगी सफाई

शहर के युवा ईशान राव, कुसुम, रीना, अंजलि, लक्ष्मी देवी, फिरोजदीन, सोमपाल, गुरप्रीत सिंह, जयप्रकाश, सूर्य देव शर्मा, विपिन, अभिषेक, गौरव ठाकुर, जतिन, किशन कुमार सैनी, विनोद वर्मा, विश्व प्रकाश सहोत्रा, जीवन सिंह, प्रकाश ने कहा कि पार्षद के नए उम्मीदवारों के लिए स्वरोजगार के मौके उपलब्ध करवाना चुनौती होगा। वहीं, पुराने पार्षदों को पांच साल के दौरान स्वरोजगार को लेकर सफाई देनी होगी। तभी उन्हें वोट मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed