फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   employees of jila parisad and panchyat strike for their demands in sirmaur on 27 june people facing problem

सिरमौर की दर्जनों पंचायतों में ठप पड़े कामकाज, लोग परेशान

Tue, 28 Jun 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
employees of jila parisad and panchyat  strike for their demands in sirmaur on 27 june people facing problem
भिग में विलय की मांग को लेकर राजगढ़ में हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव व अन्य कर्मी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी महासंघ ने सोमवार से जिले में कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के सभी विकास खंड कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। इस वजह के जिले की दर्जनों पंचायतों में कामकाज के सिलसिले में पहुंचे लोग काफी परेशान भी दिखे। हड़ताल में जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी महासंघ के कनिष्ठ अभियंता, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

नाहन खंड विकास अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में करीब 37 कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर बैठ गए हैं। महासंघ के नाहन खंड प्रधान राजेश चौहान ने बताया कि उनकी एकमात्र मांग कर्मचारियों को विभाग में विलय की है। कर्मचारी कई वर्षों से विभाग के कार्यों को निपटा रहे हैं लेकिन विडंबना है कि उन्हें विभाग का कर्मचारी अभी तक नहीं माना गया है। इस दौरान महासचिव गोपाल ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता प्रताप सिंह, बिमला शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
राजगढ़ में भी रही हड़ताल
राजगढ़। विकास खंड राजगढ़ में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलम छोड़ो हड़ताल की। खंड इकाई अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि हड़ताल में जिला परिषद के तहत आने वाले राजगढ़ खंड के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक शामिल रहे।
--
ददाहू में कामकाज पर दिखा असर
ददाहू। पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का पंचायतों के कामकाज पर गहरा असर दिखाई दिया। पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से सोमवार को पंचायतों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी महासंघ के खंड अध्यक्ष राजेश चौहान, पंचायत सचिव चमन चौहान, रणबीर सिंह, गोपाल दत्त, प्रेम सिंह, क्षमा दत्त और राजेश कुमार आदि ने उन्हें जिला परिषद की बजाए पंचायतीराज विभाग में समायोजित करके सरकारी कर्मचारी या अधिकारी का पदमान देने की मांग की।
---
पांवटा साहिब की 55 पंचायतों में कामकाज रहा ठप
पांवटा साहिब। विकास खंड पांवटा साहिब के जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी महासंघ मांगों को लेकर कलम छोड़ हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पांवटा की 55 ग्राम पंचायतों के विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित होना शुरू हो गए हैं।
हड़ताल पर उतरे पांवटा इकाई के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, महासचिव रंगी चौधरी और कनिष्ठ अभियंता दलीप शर्मा ने कहा कि जब तक विभाग में विलय करने की मांग पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। बता दें कि हड़ताल शुरू होने से दोनों विकास खंड की 78 ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित होगा। उधर, विकास खंड तिलोरधार में भी हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित रहा।

-------
शिलाई में 34 कर्मचारी हड़ताल पर
शिलाई। शिलाई विकास खंड में कार्यरत जिला परिषद के अधीन कार्यरत कर्मचारी सोमवार से कलम छोड़ हड़ताल पर चले गए हैं। शिलाई विकास खंड मे कार्यरत 34 कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से ग्राम पंचायतों में कार्य प्रभावित हुआ। पंचायतों कार्यों के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बीडीओ कार्यालय नाहन में जेई और अन्य स्टाफ सदस्यों ?

अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बीडीओ कार्यालय नाहन में जेई और अन्य स्टाफ सदस्यों ?- फोटो : NAHAN

बीडीओ कार्यालय नाहन के परिसर में हड़ताल बैठे जिला परिषद कर्मचारी/अधिकारी महासंघ के सदस्य। संवाद

बीडीओ कार्यालय नाहन के परिसर में हड़ताल बैठे जिला परिषद कर्मचारी/अधिकारी महासंघ के सदस्य। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed